×

Ayodhya Ram Mandir construction News: रामभक्तों के लिए बड़ी खबर, जानकर होगी बेहद खुशी

Ayodhya Ram Mandir construction News: ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि आज रामलला के मंदिर निर्माण के लिए प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 16 Sep 2021 5:43 PM GMT (Updated on: 16 Sep 2021 6:02 PM GMT)
Big news for Ram devotees, will be very happy to know
X

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण: फोटो- सोशल मीडिया

Ayodhya Ram Mandir construction News: देश की आस्था के सबसे बडे़ केन्द्र अयोध्या( Ayodhya) में भगवान राम के बन रहे मंदिर निर्माण के पहले चरण का काम आज पूरा होने से रामभक्तों में खुशी की लहर है। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि निर्माण तीर्थ क्षेत्र(Shri Ram Janmabhoomi Nirman Teerth Kshetra) ने एक वीडियो जारी कर इसके निर्माण कार्य को दिखाने का काम किया।

राममंदिर का निर्माण करा रहे श्री रामजन्म भूमि तीर्थक्षे़त्र ट्रस्ट की तरफ से बताया गया कि अब इसके बाद राफ्टिंग का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद जब मंदिर के लिए पत्थर लगाने का काम शुरू होगा तब इसकी दिव्यता देखते ही बनेगी। लगातार हो रही वर्षा के बीच मंदिर निर्माण के पहले चरण के पूरा होने से रामभक्त बेहद खुश है। अक्टूबर में मिर्जापुर की बलुई मिट्टी से बने रेड स्टोन पत्थर को लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा।


मंदिर निर्माण के लिए प्रथम चरण का कार्य पूरा

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आज का दिन संपूर्ण विश्व के राम भक्तों के लिए स्वर्णिम दिन है, क्योंकि आज रामलला के मंदिर निर्माण के लिए प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया है। जिसके लिए गर्भ ग्रह के निर्माण वाले स्थान पर 14 मीटर और अन्य स्थानों के लिए 12 मीटर मोटी चट्टान ढाली गई है। जिससे एक भी बूंद पानी नीचे नहीं जा सकेगा।


बता दें कि राम मंदिर की डिजाइन मशहूर आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने तैयार की है। मंदिर का काम क़रीब एक साल पहले शुरू हुआ था। लेकिन सर्वे से पता चला कि जहां मंदिर बनना था वहां नीचे ठोस ज़मीन ही नहीं थी। चंपत राय ने बताया कि सर्वे में सामने आया कि नीचे मिट्टी नहीं है। चंपत राय ने बताया कि 40 फ़ीट के बाद भी मिट्टी नहीं थी। केवल नदी का बालू था। कभी नदी बहती रही होगी, यही कारण है कि यह और गहरा होता गया।



मंदिर निर्माण का दूसरा चरण दो महीने बाद होगा शुरू

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण का दूसरा चरण दो महीने बाद आरम्भ किया जाएगा। इसके दो तीन महीने बाद मंदिर निर्माण का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। ट्रस्ट की तरफ से कहा गया है कि मंदिर निर्माण के लिए 48 लेयर का काम पूरा किया जा चुका है।



महासचिव चंपत राय ने बताया कि मिर्जापुर की बलुई मिट्टी से बने पत्थरों को नींव के ऊपर लगाया जाएगा। इन पत्थरों को लगाए जाने के बाद मंदिर निर्माण के लिए जो तराशे हुए पत्थर हैं उनको लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।



Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story