Ayodhya Ram Mandir: अक्टूबर तक तैयार हो जाएगा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, खंभों में उकेरी जाएंगी 7 हजार से अधिक मूर्तियां

Ram Mandir News: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया इस साल अक्टूबर तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा हो जाएगा और मन्दिर निर्माण में प्रगति का स्तर संतोष जनक है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 13 Jan 2023 2:27 PM IST (Updated on: 13 Jan 2023 3:15 PM IST)
Construction of Shri Ram Janmabhoomi Temple
X

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण (सोशल मीडिया)

Ram Mandir News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मंदिर निर्माण की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस साल अक्टूबर तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा हो जाएंगा। महासचिव ने आगें बताया कि पूरे तीर्थ क्षेत्र में मूर्तियों की संख्या 7,000 से भी ज्यादा होगी। इनको तराशने के लिए कुशल मूर्तिकारों की अलग-अलग राज्यों में खोज कर रहे है। मन्दिर निर्माण में प्रगति का स्तर संतोष जनक है।



फोटों में दिखा मंदिर का भव्य रूप

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भव्य और दिव्य निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आज मंदिर निर्माण की कई ताजा तस्वीरें सामने आई जिसमें मंदिर के भव्य स्वरूप का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है। इन तस्वीरों में निर्माण का कार्य तेजी से होता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें एक तरफ जहां पत्थरों को तराशा जा रहा और तो वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर को उसका स्वरूप देने का कारीगर काम कर रहे है। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण इस साल अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। जबकि जन्मभूमि मंदिर अयोध्या का 70% से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।



देश के गृह मंत्री ने की यह घोषणा

तो वहीं जनवरी 2024 में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा और भक्त रामलला के दर्शन कर सकेगें। अभी हाल में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने 1 जनवरी 2024 तक राम मंदिर के तैयार होने की घोषणा भी की थी। अमित शाह ने त्रिपुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। आपको बता दें अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की नई मूर्ति होगी, जिसे 35 फीट की दूरी से भक्तों को अच्छे दर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से नौ फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा।



Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Former Reporter Mail ID - prashantdixit916917@gmail.comprashantdixit916917@gmail.com

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story