×

Ayodhya News: राम जन्मभूमि के घोटाले मामले पर बोले सूर्य प्रताप शाही, जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष

Ayodhya News: सूर्य प्रताप शाही ने कहा, "शुरू से ही विपक्ष ने राम जन्म भूमि स्थान के बारे में भ्रम फैलाने की कोशिश की।"

NathBux Singh
Report NathBux SinghPublished By Chitra Singh
Published on: 20 Jun 2021 3:12 PM GMT
Surya Pratap Shahi statement
X

सूर्य प्रताप शाही (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर विपक्ष पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि शुरू से ही विपक्ष ने राम जन्म भूमि (Ram Janmabhoomi) स्थान के बारे में भ्रम फैलाने की कोशिश की। ये कहते हैं कि रामसेतु काल्पनिक है। इस प्रकरण में गलत तथ्यों के आधार पर विपक्ष ने आरोप लगाया है। जनता को गुमराह कर रहे है। यह साजिश सदियों से चल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि ये ऐसा आरोप है जो भारतीय संस्कृति व हिंदुत्व की भावना को आघात करती है। विपक्ष गलत तथ्यों पर जनता को गुमराह कर रहा है। सारे तथ्य खरीदार पक्ष के भी व बेचने वाले वक्त के भी आ चुके हैं। पैसे बैंक अकाउंट के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। जमीन सर्किल रेट से कम ही दाम पर लिए गए। इस आंदोलन और अभियान को पहले भी बदनाम करने की साजिश की गई है। इन्हीं लोगों ने अयोध्या में गोली चलवाई। अयोध्या रक्त रंजित हुई थी।

विपक्ष पर बरते हुए उन्होंने आगे कहा कि इन्हीं लोगों ने कहा था कि अयोध्या में परिंदा पर नहीं मार सकता। अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन सकता। मुझे खुशी है कि इस बात की जिन लोगों ने ऐसा किया उनकी जीवन काल में ही भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। सरयू में स्नान कर रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story