Ayodhya News: अयोध्या में मचा हड़कंप, राम जन्मभूमि के अति संवेदनशील क्षेत्र में मिली संदिग्ध कार

Ayodhya News: कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 30 Nov 2022 8:13 AM IST (Updated on: 30 Nov 2022 8:16 AM IST)
Ayodhya
X

संवेदनशील क्षेत्र में संदिग्ध कार मिलने से हड़कंप (photo: social media )

Ayodhya News: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राम जन्मभूमि के अति संवेदनशील क्षेत्र में एक कार घुस आई। संदिग्ध वाहन को देखकर वहां तैनात सुरक्षाबलों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने कार की घेराबंदी रामकोट बैरियर के पास उसे रोक दिया। जानकारी के मुताबिक, कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अयोध्या पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9.15 बजे एक कार रामजन्मभूमि के प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हो गई। काले रंग की इस कार को देखकर वहां के सुरक्षाकर्मी सकते में पड़ गए। जिस क्षेत्र में कार पहुंची थी, वह हाई सिक्योरिटी जोन है। वहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहते हैं। ऐसे में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक आम कार कैसे इतने अंदर तक दाखिल हो गई, सुरक्षा एजेंसी इसकी जांच कर रही है।

पुलिस हिरासत में कार सवार

सुरक्षाकर्मियों ने कार को रोक कर उसमें सवार दोनों लोगों को उतार लिया और अयोध्या पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में पता चला कि कार को ड्राइव करने वाले शख्स का नाम अफजल हफीज है, जो कि मूलरूप से प्रयागराज का रहने वाला है और वर्तमान में गाजियाबद में रह रहा है। वहीं, कार में बैठे दूसरे शख्स की पहचान राम निहोरा पाल के रूप में हुई है। जो कि फतेहपुर जिले का रहने वाला है।

दोनों को रामजन्म भूमि थाने में रखा है। पुलिस के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी उनसे पूछताछ कर सकती हैं। अभी तक किसी साजिश की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस घटना में रामजन्म भूमि क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Content Writerkishu282272@gmail.com

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story