×

Ayodhya News: रामलला के दर्शन कर अधिवक्ता हुए राम मय, जय श्री राम के नारों से गूंजी अयोध्या

Ayodhya News: प्रदेश की राम नगरी में अधिवक्ता संघ फैजाबाद अयोध्या के लगभग 800 अधिवक्ताओं ने 17 ई इलेक्ट्रॉनिक बसों में कलेक्ट्रेट परिसर से बैठकर राम जन्मभूमि पहुंचे और दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

NathBux Singh
Published on: 30 March 2024 1:32 PM GMT (Updated on: 30 March 2024 3:26 PM GMT)
800 advocates of Advocates Association Faizabad Ayodhya had darshan of Ramlala
X

अधिवक्ता संघ फैजाबाद अयोध्या के 800 अधिवक्ताओं ने रामलला के दर्शन किये: Photo- Newstrack

Ayodhya News: प्रदेश की राम नगरी में अधिवक्ता संघ फैजाबाद अयोध्या के लगभग 800 अधिवक्ताओं ने 17 ई इलेक्ट्रॉनिक बसों में कलेक्ट्रेट परिसर से बैठकर राम जन्मभूमि पहुंचे और दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। अधिवक्ताओं ने कहा "रामलला का दर्शनलाभ प्राप्त कर खुशी की अनुभूति हुई जो अकल्पनीय है।"

जय श्री राम के नारों से अयोध्या गूंज उठी

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पारसनाथ पाण्डेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से किए गए प्राण प्रतिष्ठा से अधिवक्ता काफी प्रसन्न थे और रामलला का समूह में एक साथ जाकर दर्शन करने की मांग कर रहे थे। यह मांग आज 500 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पूरी होने पर और रामलाल को मंदिर में विराजमान देखकर अधिवक्ता समूह काफी खुश नजर आया और जय श्री राम के गगन भेदी नारों से पूरी अयोध्या गूंज उठी।

इनका रहा योगदान

दर्शन से लौटते समय रास्ते में अधिवक्ता संघ के सदस्य एवं बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी योगेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अधिवक्ता राम भक्तों को जलपान करा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता भाइयों को दर्शन सुलभ कराने में अधिवक्ता संघ के मंत्री विपिन कुमार मिश्रा, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष के के पांडे, उपाध्यक्ष केशव राम वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रथम राजेश श्रीवास्तव द्वितीय, रविंद्र पांडे कोषाध्यक्ष मुन्ना सिंह वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश शर्मा अशोक कुमार सिंह मुन्ना रामकिशोर यादव रणधीर पांडे योगेश पांडे आदि ने विशेष व्यवस्था में योगदान किया।

दर्शन करने में वरिष्ठ अधिवक्ता जे पी तिवारी पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह पूर्व अध्यक्ष सुशील चौबे पूर्व उपाध्यक्ष सुशील तिवारी पूर्व मंत्री विनोद पांडे पूर्व मंत्री प्रत्याशी शैलेंद्र जायसवाल कृष्ण कुमार पांडे दिनकर वासुदेव सिंह अशोक कुमार पान्डेय सुशील कुमार मिश्रा अजय वर्मा राकेश तिवारी पंकज दुबे सूर्य लाल, आदि भारी संख्या मे अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं के सकुशल दर्शन करने पर जिला प्रशासन एवं मंदिर व्यवस्थापकों को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने धन्यवाद किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story