×

Ayodhya: घूसखोर लेखपाल 10 हजार रुपए लेते अरेस्ट, एंटी करप्शन टीम का एक्शन, रिपोर्ट दर्ज

Ayodhya News: भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक राय साहब द्विवेदी ने बताया कि, 'जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र स्थित डीह जमनियां के मूल निवासी लेखपाल विकास कुमार को विभाग की 'ट्रैप टीम' ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 26 Oct 2023 2:21 PM GMT
Ayodhya News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Ayodhya News: भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Anti Corruption Organization) की टीम ने गुरुवार (26 अक्टूबर) मांझा जमथरा के लेखपाल को दाखिल-ख़ारिज में रिपोर्ट लगाने के लिए एक भूमि क्रेता से 10 हजार रुपए सुविधा शुल्क लेते गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ नगर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

क्या है मामला?

अयोध्या कोतवाली (Ayodhya Kotwali) के मणि पर्वत निवासी मनीष कुमार मिश्र (मूल निवासी संत कबीरनगर) ने मांझा क्षेत्र में एक जमीन का बैनामा लिया था। इसी भूमि का दाखिल-ख़ारिज होना था। दाखिल-ख़ारिज के लिए रिपोर्ट लगवाने हेतु उन्होंने क्षेत्र के राजस्व लेखपाल विकास कुमार से संपर्क साधा। लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने के एवज में सुविधा शुल्क मांगी। परेशान होकर भूमि क्रेता मनीष कुमार ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन को दी।

ऐसे पकड़ाया घूसखोर लेखपाल

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक और टीम प्रभारी ने जिला प्रशासन से दो साक्षी मिलने के बाद केमिकल लगाकर सुविधा शुल्क के रूप में दिए जाने वाले 10 हजार रुपए शिकायतकर्ता को दिए। लेखपाल गुरुवार दोपहर सुविधा शुल्क लेने के लिए नगर कोतवाली क्षेत्र के उदया स्कूल पुलिस चेक पोस्ट के पास पहुंचा। जहां टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक राय साहब द्विवेदी ने बताया कि, 'जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र स्थित डीह जमनियां के मूल निवासी लेखपाल विकास कुमार को विभाग की 'ट्रैप टीम' ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा- 7,13 (1) (बी ) व 13 (2 ) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story