×

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में भीषण गर्मी के बीच रामलला के लिए लगा AC, पहनाए सूती वस्त्र...फूलों से सजा अस्थाई मंदिर

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में रामलला को गर्मी न लगे इसलिए एसी, फूल और दही का विशेष प्रबंध किया गया है। रामलला को सूती वस्त्र पहनाया गया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 12 Jun 2023 5:28 PM GMT (Updated on: 12 Jun 2023 5:34 PM GMT)
Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में भीषण गर्मी के बीच रामलला के लिए लगा AC, पहनाए सूती वस्त्र...फूलों से सजा अस्थाई मंदिर
X
फूलों से सजा रामलला का अस्थाई मंदिर (Social Media)

Ayodhya Ram Temple : उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी से त्रस्त है। तपिश की जद में रामनगरी अयोध्या भी है। सूरज अंगारे बरसा रहा है, जिससे अयोध्यावासी परेशान हैं। धरती पर सूर्य की तपिश ने तापमान को काफी बढ़ा दिया है। मौसम विभाग की मानें तो पारा में कमी के फिलहाल आसार नजर नहीं आ रहे। वहीं, भगवान रामलला (Shri Ram Lala, Ayodhya) अस्थाई मंदिर में विराजमान हैं। बढ़ती गर्मी से रामलला को बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अस्थाई मंदिर में एसी लगाई गई है।

गर्मी से भगवान रामलला को राहत मिले, इसलिए सूती के वस्त्र पहनाए गए हैं। भगवान के अस्थाई मंदिर को फूलों से सजाया गया है। फूल से गर्मी के मौसम में शीतलता का एहसास होता है। गौरतलब है कि, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इस वजह से रामलला अस्थाई मंदिर में रह रहे हैं। आराध्य को गर्मी न लगे, इसके प्रबंध किए गए हैं।

राम मंदिर उद्घाटन का शुभ मुहूर्त आया

वहीं, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन का शुभ मुहूर्त आ गया है। अगले साल 22 जनवरी की तारीख तय हुई है। इसी तारीख को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे। उनकी प्राण प्रतिष्ठा की पूजा में राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजा गया गया था, जिसे लेकर अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का कोई जवाब नहीं आया है। विश्व हिन्दू परिषद् (VHP) नेता चंपत राय ने बताया, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए संतों की तरफ से प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा गया है।

अयोध्या में बढ़ी तपिश, गर्मी से हर कोई बेहाल

अयोध्या में इन दिनों गर्मी चरम पर है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। एक तरफ जहां आमजन गर्मी से बचने के लिए जातां कर रहा है, वहीं भगवान रामलला के भोग में दही का इस्तेमाल हो रहा है। दही का तासीर ठंडा होता है। इन दिनों रामलला को दही का भोग लगाया जा रहा है। साथ ही, प्रसाद राम भक्तों में बांटे जा रहे हैं।

रामलला के लिए एसी-फूल-दही का प्रबंध

रामलला को गर्मी न लगे इसका प्रबंध किया गया है। अस्थाई मंदिर में एसी लगाया गया है। फूल माला, भोग राग और दही गर्मी से भगवान को शीतलता प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। मंदिर के मुख्य पुजारी राम जन्मभूमि आचार्य सत्येन्द्र दास (Acharya Satyendra Das) ने बताया कि, गर्मी को मात देने के लिए मंदिर में एसी की व्यवस्था की गई है। भगवान रामलला को सूती वस्त्र पहनाए गए हैं। मंदिर को फूलों से सजाया गया है, ताकि शीतलता बनी रहे।

रामलला के लिए विशेष व्यवस्था

फूल बेहद कोमल और शीतलता प्रदान करता है। इसलिए रामलला के लिए खूबसूरत तरीके से फूलों को लगाया गया है। भोग राग में दही का प्रयोग किया जा रहा है। दही का भोग लगा प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाता है। आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि, 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भगवान रामलला की सुविधा का ध्यान रख रहा है। एसी लगने से गर्मी का प्रभाव कम हुआ है। उन्होंने कहा, हमारी कोशिश है रामलला को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।' आपको बता दें, इन दिनों अयोध्या में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग ने फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं होने की बात कही है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story