TRENDING TAGS :
Akhilesh Yadav on Milkipur By Election: अयोध्या से बदला नहीं ले सकते... मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना
Akhilesh Yadav on Milkipur By Election: अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव के परिणाम आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है।
Akhilesh Yadav on Milkipur By Election
Akhilesh Yadav on Milkipur By Election: कल यानी 8 फरवरी को मिल्कीपुर उपचुनाव का परिणाम घोषित हुआ था। जिसमें भाजपा ने बाजी मार ली। मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने जीत हासिल कर सपा उम्मीदवार को पीछे दिया। मिल्कीपुर उपचुनाव काफी अहम् चुनाव था। इस चुनाव में मुख्य रूप से दो पार्टियां मैदान में थी। जिनमें भाजपा और सपा थी। मिल्कीपुर सीट जीतने के लिए सीएम योगी और अखिलेश यादव दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन परिणाम केवल बीजेपी के पक्ष में गया।
कल ही दिल्ली विधासनसभा चुनाव का भी परिणाम घोषत हुआ। जहाँ बीजेपी ने केजरीवाल और उनकी पार्टी को हराकर सत्ता अपने नाम की। कल परिणाम आने के बाद से विपक्षी नेताओं के अलग अलग बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच महाकुंभ और चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने क्या कहा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, "मैंने कई बार कहा है कि यह सरकार अपने मनोरंजन के लिए फिल्मों को टैक्स-फ्री करती है। अगर वे ऐसा कर सकते हैं - महाकुंभ में देश भर से लोग आ रहे हैं और लंबी दूरी तय कर रहे हैं - तो उन्हें महाकुंभ में आने वाले लोगों के लिए टोल माफ कर देना चाहिए।"
उन्होंने यह भी कहा, "हम चाहते थे कि दिल्ली चुनाव में AAP जीते, लेकिन भाजपा जीत गई। लोकतंत्र में हमें जनता के जनादेश को स्वीकार करना होगा। हार बहुत कुछ सिखाती है और आने वाले दिनों में भारत गठबंधन और मजबूत होगा। लेकिन, मिल्कीपुर उपचुनाव में - यह चुनाव नहीं बल्कि लूट थी। लोगों ने इसे देखा है। पीडीए यह देख रहा है। जो लोग कह रहे हैं कि हमने अयोध्या की सीट (लोकसभा में) हारने का बदला ले लिया है, मैं उनसे कहना चाहता हूं - आप अयोध्या से बदला नहीं ले सकते।"