TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Ayodhya News: विकलांग शिविर में अपर्णा यादव ने कही ये खास बात, देखी कृत्रिम अंग बनने की प्रक्रिया

Ayodhya News : सपा सुप्रीमो और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी आज अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने कारसेवक पुरम में चल रहे शिविर में कृत्रिम अंगों की निर्माण प्रक्रिया देखी और लाभार्थियों से भेंट की।

NathBux Singh
Published on: 28 Sep 2024 2:05 PM GMT
Ayodhya News ( Pic- Newstrack)
X

Ayodhya News ( Pic- Newstrack)

Ayodhya News: विश्व हिन्दू परिषद और अशोक सिंघल फाउण्डेशन के दूसरे दिन 55 जरूरतमंदों के कृत्रिम अंग तैयार किए गए और 70 से अधिक लोगों की आंखें व अन्य जांचें की गईं। खास बात यह रही कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की अनुज वधू और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी आज अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने कारसेवक पुरम में चल रहे शिविर में कृत्रिम अंगों की निर्माण प्रक्रिया देखी और लाभार्थियों से भेंट की।बाद में श्रीराम लला का दर्शन पूजन भी किया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ श्रीराम वेद विद्यालय के आचार्य ऋषभ शर्मा ने सामवेद के कौथुम शाखा के एकल मंत्र का पाठ व दुर्गा प्रसाद गौतम ने यजुर्वेद की माध्यान्दिनीय शाखा का सामूहिक मन्त्रोच्चार किया।दूसरे दिन के शिविर की औपचारिक शुरुआत करते हुए ट्रस्ट महामंत्री चम्पत राय ने कार्यक्रम के बारे में बताया| जगद्गुरु द्वाराचार्य माधवाचार्य महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिविर में वास्तविक नर सेवा नारायण सेवा देखने को मिली है|शिविर का भ्रमण करने आई प्रदेश महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि शिविर में दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग लगा कर उन्हें नया जीवनदान देने का काम किया जा रहा है|

उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि इस कार्य के लिए प्रशासन की व्यवस्था में दिव्यांगजन से आय प्रमाणपत्र माँगा जाता है | जिससे जरुरतमंद लोगों के सामने कई तरह की समस्या खड़ी होती है| वे इस व्यवस्था के बदलाव के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगी| अपर्णा ने कहा कि देश में कई संस्थाए इस क्षेत्र में काम करती है, पर तुरंत कृत्रिम अंग बनाकर उन्हें लगाने की प्रक्रिया उन्होंने पहली बार देखी है|अपर्णा यादव के साथ उनके छोटे भाई अमन बिष्ट भी मौजूद थे।इसके अलावा मुख्यरूप से वीरेंद्र जी, उमेश पोरवाल, शरद शर्मा, शैलेन्द्र शुक्ला, मयंक चौहान, ह्रदय नारायण चतुर्वेदी सहित अशोक सिंघल फाउंडेशन के मनोज तिवारी व शिखर अग्रवाल मौजूद थे |

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story