TRENDING TAGS :
Ayodhya Ramotsav 2024: अध्यात्म की अयोध्या ने आर्थिक क्षेत्र में लिखा सफलता का नया अध्याय, योगी सरकार के नेतृत्व में विकास के पथ पर रामनगरी
Ayodhya Ramotsav 2024: अध्यात्म से समृद्ध राम नगरी अब आर्थिक क्षेत्र में भी सफलता का नया अध्याय लिख रही है। योगी सरकार के कुशल नेतृत्व में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में उत्तर प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसके साथ ही आर्थिक रूप से अयोध्या भी विकास की नई सीढ़ी चढ़ी।
अध्यात्म की अयोध्या ने आर्थिक क्षेत्र में लिखा सफलता का नया अध्याय, योगी सरकार के नेतृत्व में विकास के पथ पर रामनगरी: Photo- Social Media
Ayodhya Ramotsav 2024: अध्यात्म से समृद्ध राम नगरी अब आर्थिक क्षेत्र में भी सफलता का नया अध्याय लिख रही है। योगी सरकार के कुशल नेतृत्व में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में उत्तर प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसके साथ ही आर्थिक रूप से अयोध्या भी विकास की नई सीढ़ी चढ़ी। 2021-22 में अयोध्या से विभिन्न क्षेत्रों में 110 करोड़ का निर्यात हुआ, जो 2022-23 में बढ़कर 254 करोड़ हो गया। कुल मिलाकर 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
Photo- Social Media
अयोध्या के सर्वांगीण विकास का काल बना वर्तमान समय
आयुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह काल अयोध्या के सर्वांगीण विकास का है। केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या की आर्थिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रगति हो रही है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओऱ से जारी आंकड़े के आधार पर अयोध्या से विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष 2021-22 में 110करोड़ का निर्यात हुआ जो कि 2022-23 में बढ़कर 254 करोड़ हो गया है । कुल मिलाकर 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
मुख्य बिंदु-
-योगी सरकार के नेतृत्व में तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रही रामनगरी
-2021-22 में 110 करोड़ का हुआ निर्यात, जो 2022-23 में बढ़कर 254 करोड़ हो गया