×

Ram Mandir: कांग्रेस की लाइन से हटकर विक्रमादित्य सिंह पहुंचे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में, हिमाचल सरकार में हैं मंत्री

Ramlala Pran Pratishtha: विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 'राज्य अतिथि' घोषित किया था।

aman
Report aman
Published on: 22 Jan 2024 10:16 AM GMT (Updated on: 22 Jan 2024 10:21 AM GMT)
Ramlala Pran Pratishtha
X

विक्रमादित्य सिंह (Social Media)

Ayodhya Ram Mandir: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार है। अयोध्या में राम मंदिर अनुष्ठान से कांग्रेस की दूरी किसी से छिपी नहीं है। बावजूद कांग्रेस की हिमाचल इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) के बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) पार्टी लाइन से हटकर सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बने।

हिमाचल प्रदेश के एक अन्य कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा (Congress MLA Sudhir Sharma) भी समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंचे। आपको बता दें, अयोध्या में होने वाले समारोह के लिए निमंत्रण स्वीकार करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने इसे जीवन में मिलने वाला विशेष अवसर बताया था। साथ ही, वादा किया था कि वह कार्यक्रम में शामिल होंगे और आज हुए।

कांग्रेस आलाकमान की रामलला समारोह से दूरी

गौरतलब है कि, कांग्रेस आलाकमान रामलला समारोह से दूरी बनाए रखी है। हालांकि, कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार करने के बाद उन्हें अपना रुख बदलना पड़ा था। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि, जब कभी संभव होगा, वह मंदिर जाएंगे। लेकिन, उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि, पार्टी आलाकमान की तरफ से 22 जनवरी को होने वाले समारोह में शामिल होंगे या नहीं।

विक्रमादित्य सिंह 'राज्य अतिथि' घोषित

इस बीच विक्रमादित्य सिंह चंडीगढ़ के रास्ते लखनऊ पहुंचे। बता दें, विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 'राज्य अतिथि' घोषित किया था। उन्होंने राज्य में अपने समकक्ष जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) से भी भेंट की।

PM मोदी ने मंदिर के गर्भगृह में किया अनुष्ठान

अयोध्या राम मंदिर कॉम्पलेक्स में रेड कार्पेट बिछा था, जिस पर चलकर प्रधानमंत्री मोदी ने गर्भगृह में प्रवेश किया। इस क्षण वहां उपस्थित मेहमानों ने उनके स्वागत में जमकर तालियां बजाई। पीएम मोदी क्रीम कलर के कुर्ते और सफेद धोती के साथ पटका पहने थे। प्रधानमंत्री के हाथ में एक खास भेंट के रूप में चांदी का छत्र था, जिसे लेकर मंदिर के गर्भगृह पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले उस भेंट को पुजारी को सौंपा। प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद गर्भगृह में बैठे। उन्हें तिलक लगाया गया। आगे यजमान की भूमिका में पीएम मोदी ने संकल्प लिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story