अरबपति बने रामलला, अब तक मिला 55 अरब का दान, विदेश से भी मिली बड़ी रकम

Ram Mandir Donation: पांच अगस्त 2020 को राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक राम मंदिर को 55 अरब का दान मिला है। राम भक्त दिल खोल कर दान कर रहे हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 11 Aug 2024 6:48 AM GMT (Updated on: 11 Aug 2024 7:04 AM GMT)
Ram Mandir Donation
X

Ram Mandir Donation (Pic: Social Media)

Ram Mandir Donation: राम लला के भक्त दिल खोल कर दान कर रहे हैं। राम मंदिर को रोजाना लाखों का दान मिल रहा है। अगस्त 2020 में मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद से मंदिर निर्माण के लिए दान लिया जा रहा है। भूमि पूजन के बाद मंदिर को 55 अरब रुपए का दान मिल चुका है। देश के साथ ही विदेश से भी जमकर दान मिल रहा है। 2021 में निधि समर्पण अभियान चलाया गया। इस अभियान में ट्रस्ट को 3500 करोड़ का दान प्राप्त हुआ था। इस अभियान के बाद पिछले तीन वर्षों में दो हजार करोड़ रुपये का दान प्राप्त हो चुका है। यही नहीं रामलला को मिलने वाले दान में विदेशों का भी योगदान बढ़ रहा है।

विदेश से मिले 11 करोड़

मंदिर निर्माण के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोगों ने जमकर दान दिया है। विदेश दान में तेजी आई है। राममंदिर ट्रस्ट को अक्टूबर 2023 में विदेश दान लेने का अधिकार प्राप्त हुआ। पिछले दस माह में विदेश से तकरीबन 11 करोड़ का दान प्राप्त हुआ है। विदेश से मिलने वाले सबसे ज्यादा दान में नेपाल और अमेरिका शामिल हैं। विदेश से मिलने वाला दान राममंदिर ट्रस्ट के नई दिल्ली के स्टेट बैंक के खाते में जमा होता है। पिछले तीन साल में मंदिर को दो हजार करोड़ रुपए का दान मिला है। 2021 में निधि समर्पण अभियान में भी राम मंदिर को 3500 करोड़ धनराशि दान में मिली थी।

42 दिन में 3500 करोड़ का दान

राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए जनवरी 2021 में मकर संक्रांति के दिन निधि समर्पण अभियान चलाया था। इसे रविदास जयंती तक चलाया गया। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने 10, 100 और 1000 की रसीद छपवाई थी। इस अभियान में राम भक्तों ने उनकी इच्छा के अनुसार दान दिया। इससे कुल 3500 करोड़ का दान मिला। इस राशि को एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा व पंजाब नेशनल बैंक में जमा किया गया है।

हर माह एक करोड़ से अधिक दान

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दान में तेजी देखी गई है। उन्होंने बताया कि हर महीने एक करोड़ से अधिक दान प्राप्त हो रहा है। रामलला का दर्शन करने वाले भक्त अपनी श्रद्धानुसार दान करते हैं। रामलला के दर्शन के रास्ते में कुल छह काउंटर बनाए गए हैं। भक्त नकदी, ऑनलाइन, चेक, आरटीजीएस सहित कई माध्यमों से दान दे सकते हैं। करीब 50 हजार नकद रोज मिलता है। साथ ही सोना, चांदी के आभूषण भी काफी मात्रा में मिलता है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story