×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Ram Mandir : 45 किलो वजन की रामायण बनी अयोध्या में आकर्षण का केंद्र, कीमत जान रह जायेंगे हैरान

Ram Mandir : इस किताब के निर्माता दावा कर रहे हैं कि ने कहा यह किताब 400 साल तक चल सकती है। इसकी कीमत 1,65,000 रुपये है और इसका वजन है 45 किलो।

Aakanksha Dixit
Written By Aakanksha Dixit
Published on: 20 Jan 2024 7:06 AM GMT (Updated on: 20 Jan 2024 7:16 AM GMT)
Ayodhya News
X

यह रामायण, जो 45 किलोग्राम की है source : newstrack 

Ram Mandir : इन दिनों, अयोध्या विश्वभर में आकर्षण और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के चलते पूरे शहर में रौनक छायी हुई है। बाजारों में खुशियां और चमक देखने को मिल रही है। अयोध्या नगरी में हो रही अभूतपूर्व हलचल के बीच लोगों की ध्यानाकर्षण बनी हुई है यह रामायण, जो 45 किलोग्राम की है और 1 लाख 65 हजार रुपये इसकी कीमत है, यह तीन बक्सों में आती है।

क्या है किताब की खासियत

इस रामायण बॉक्स का डिजाइन बहुत खूबसूरत है, जिसमें तीन दराज हैं, प्रत्येक में एक-एक किताब रखी होती है। बॉक्स का ऊपरी हिस्सा रिहाल की तरह है, जिस पर किताब रखकर पढ़ा जा सकता है। इस बाहरी बॉक्स के लिए, अमेरिकी अखरोट की लकड़ी का उपयोग किया गया है, जबकि किताब के कवर के लिए आयातित सामग्री का उपयोग हुआ है। इस अद्वितीय किताब के पन्नों पर अक्षरों को उकेरने के लिए, जापान की ऑर्गेनिक इंक का उपयोग किया गया है। इस किताब के पन्नों में जो कागज प्रयोग ने लाये गए है वह फ्रांस से आया है, यह पूरी तरह से एसिड फ्री है, यह एक पेटेंट पेपर की तरह है। ये कागज पूरी तरह से एसिड फ्री है। यह एक तरह का पेटेंट पेपर है जिसका इस्तेमाल सिर्फ इसी किताब के लिए किया गया है। यह पेपर बाजार में उपलब्ध नहीं है इसे बाहर से आयात किया जाता है। हर पन्ने को अलग-अलग तरीके से डिजाइन करके, पठनीयता को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करने के लिए इस किताब को इतना आकर्षक रूप दिया गया है।

400 साल तक चल सकती है यह किताब

इस किताब के निर्माता दावा कर रहे हैं कि ने कहा यह किताब 400 साल तक चल सकती है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि "हम अपनी खूबसूरत रामायण के साथ यहां टेंट सिटी अयोध्या में पहुंचे हैं। इसमें बहुत सारे गुण हैं और यह दुनिया की सबसे महंगी रामायण है। आप कह सकते हैं कि सबसे सुंदर रामायण अयोध्या में है। इसकी कीमत 1.65 लाख रुपए है।"

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story