×

Ayodhya News: पैसेंजर ट्रेन में महिला हेड कॉन्स्टेबल से रेप! पैसेंजर बोगी में बेहोश मिली

Ayodhya News: अयोध्या से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। चलती ट्रेन में महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म कर दिया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 31 Aug 2023 2:07 AM GMT (Updated on: 31 Aug 2023 2:26 AM GMT)
Ayodhya News: पैसेंजर ट्रेन में महिला हेड कॉन्स्टेबल से रेप! पैसेंजर बोगी में बेहोश मिली
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Ayodhya News: अयोध्या से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। चलती ट्रेन में महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म कर दिया गया उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। अयोध्या जंक्शन में मनकापुर से अय़ोध्या आने वाली पैसेंजर ट्रेन की जनरल बोगी में एक महिला हेड कांस्टेबल जीआरपी को बेहोशी की हालत में मिली है। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे। महिला सिपाही के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं।

ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल महिला हेड कांस्टेबल को इलाज के लिए स्थानीय श्रीराम अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज दर्शन नगर फिर वहां से केजीएमयू के ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जीआरपी ने हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमले का केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की टीमों के साथ एसओजी को भी लगाया गया है। जीआरपी के अधिकारियों ने मामले से जुड़े हर पहलुओं को खंगालना शुरू कर दिया है।

मेला ड्यूटी में तैनात थी महिला हेंड कांस्टेबल

घटना की जानकारी देते हुए एएसपी जीआरपी पूजा यादव ने बताया कि घायल महिला सिपाही जनपद सुलतानपुर में तैनात है। यहां मेला ड्यूटी में है। उन्होने कहा कि बुधवार की मध्य रात्रि सुल्तानपुर से पैसेंजर ट्रेन चल कर अयोध्या आई थी। एएसपी ने कहा कि लग रहा है कि सुल्तानपुर से ट्रेन पर बैठने के बाद उन्हें नींद आ गई और वह अयोध्या नहीं उतर सकीं और मनकापुर स्टेशन पहुंच गई। वापसी में इसी ट्रेन से अयोध्या आ रही थी कि इसी बीच वो हादसे का शिकार हो गईं। उन्होंने बताया बुधवार की सुबह लगभग 3.40 बजे उन्हें घायल अवस्था ट्रेन से अस्पताल ले जाया गया है। उनका इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story