×

Ayodhya News: रामनगरी को खूबसूरत बनाने के लिए चल रहे ये बड़े प्रोजेक्ट्स, देखिए क्या होगा ख़ास

Ayodhya News: अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ साथ अयोध्या को सजाने और संवारने का काम जारी है। मौजूदा समय मे अयोध्या में करीब 32000 करोड़ की 178 परियोजनाएं चल रही हैं। योगी सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए 8 परिकल्पना तैयार की है।

Network
Newstrack Network
Published on: 14 Dec 2023 1:15 PM GMT (Updated on: 14 Dec 2023 1:39 PM GMT)
These big projects are going on to beautify Ramnagari, see what will be special
X

रामनगरी को खूबसूरत बनाने के लिए चल रहे ये बड़े प्रोजेक्ट्स, देखिए क्या होगा ख़ास: Photo- Social Media

Ayodhya News: अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ साथ अयोध्या को सजाने और संवारने का काम जारी है। मौजूदा समय मे अयोध्या में करीब 32000 करोड़ की 178 परियोजनाएं चल रही हैं। योगी सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए 8 परिकल्पना तैयार की है।

1-सांस्कृतिक अयोध्या

2-आयुष्मान अयोध्या

3-स्वछ अयोध्या

4-भावनात्मक अयोध्या

5-सुरम्य अयोध्या

6-सुगम्य अयोध्या

7-आधुनिक अयोध्या

8-सक्षम अयोध्या

अयोध्या के विकास की प्रमुख परियोजनाएं और उनकी स्थिति

1- राम पथ - रामपथ परियोजना की कुल लागत 845 करोड़ है।सआदत गंज से नया घाट तक बनने वाली 4 लेन सड़क का निर्माण दिसंबर के अक्खिर तक पूरा हो जाएगा।

2- श्रीरामकोरिडोर के रूप में विकसित किये जा रहे जन्मभूमि पथ का काम लगभग पूरा हो चुका है।करीब 600 मीटर लबे जन्मभूमि की लागत 60 करोड़ से ज़्यादा

3-भक्ति पथ- हनुमान गढ़ी से रामजन्मभूमि तक 700 मीटर लंबे कॉरिडोर की लागत करीब 80 करोड़ ,बनकर तैयार

4- 2 किमी लंबा बन रहा धर्म पथ फरवरी 2024 में बनकर तैयार होगा लागत 70 करोड़

5-अयोध्या-बिल्लरघाट बंधा मार्ग का चौड़ीकरण ,इसकी लागत 418 करोड़,मार्च 2024 में पूरा होगा

6- 9 किमी लबे पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण जारी है,जुलाई 2024 में पूरा होगा लागत 480 करोड़

7-24 किमी लबे चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माणाधीन 1140 करोड़ की लागत से बनने वाले मार्ग का निर्माण कार्य 2024 के आखिर में पूरा होगा

8-अयोधया, बस्ती,अम्बेडकरनगर,गोंडा से होकर गुजरने वाले 231 किमी लंबे चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को 6 पैकेज में बनाया जाएगा।कुल लागत 7413 करोड़

9- करीब 14 सौ एकड़ में अयोध्या में बसाई जाने वाली नव्य अयोध्या यानी ग्रीन फील्ड टाउनशिप की लागत 3000 करोड़ रुपये।अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को संभाले हुए आधुनिकता की मिसाल होगी टाउनशिप

10- अयोध्या का हवाई अड्डा बनकर तैयार इसी महीने होगा लोकार्पण

11-600 करोड़ की लागत से बने अयोध्या रेलवे स्टेशन का काम इस महीने के आखिर तक होगा पूरा

12-23 करोड़ की लागत से नया घाट से लक्ष्मण घाट का सौंदर्यीकरण

13-230 करोड़ की लागत से अयोध्या सोलर सिटी परियोजना का विकास

अयोध्या के प्रमुख कुंडों और 33 पार्कों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। इसके अलावा अयोध्या में इस वक्त दर्जनों निर्माण कार्य संचालित हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story