×

Ram Mandir: "तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार'' BJP का नया नारा; 2024 की कड़ी लड़ाई में राम मंदिर पर भी चर्चा

Ram Mandir: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मंगलवार को भाजपा ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर भी गहराई से चर्चा की गई और रणनीति तैयार की गई है।

Aakanksha Dixit
Published on: 3 Jan 2024 4:51 AM GMT (Updated on: 3 Jan 2024 7:28 AM GMT)
ayodhya news
X

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह (सोशल मीडिया)

Ram Mandir News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मंगलवार को भाजपा ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करते हुए नया नारा दिया - 'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार'। जल्द ही हर लोकसभा क्षेत्र के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा होने की संभावना है। बैठक में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर भी गहराई से चर्चा की गई और रणनीति तैयार की गई है। सूत्रों के अनुसार, भगवान् श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम मंदिर पर 25 जनवरी से 25 मार्च तक मेगा अभियान भी चलाया जाएगा। राम मंदिर जाने के इच्छुक लोगों के लिए पार्टी हरसंभव मदद करेगी। सभी कार्यकर्ताओं को राम मंदिर से जुड़े सभी आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा, बूथ कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे उन लोगों से संपर्क करें और उनकी मदद करें, जो राम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक में उपस्थित सभी लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सबको अच्छे से दर्शन करवाना है और किसी को भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। बिना भेदभाव के सभी लोगों को दर्शन कराने की व्यवस्था पर हमारा पूरा फोकस होगा।

बैठक में बनाई गयी यह रणनीतियाँ;

22 जनवरी को दिवाली जैसा माहौल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को आदेश दिया गया है।

22 जनवरी को सभी लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।

22 जनवरी के बाद, आम लोगों को राम मंदिर के दर्शन करने में सहायता करने के आदेश भी दिए गए है।

25 जनवरी से 25 मार्च तक भाजपा एक मेगा अभियान भी चलाएगी।

सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर का दर्शन कराया जायेगा।

एक दिन में तकरीबन 50 हजार लोगों को राम मंदिर का कराया जायेगा।

50 हजार लोगों की रुकने की व्यवस्था अयोध्या में भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही है।

35 ट्रेनें रोजाना चलाई जाएगी।

कुल मिलाकर 430 शहरों से ट्रेनें चलाई जाएंगी।

अब तक 37 ट्रेनें रोजाना अयोध्या जा रही हैं।

सभी लोग अपने पैसे से दर्शन करने जाएंगे।

भाजपा नेता सिर्फ सहयोग और व्यवस्था का ध्यान रखेंगे।

लोकसभा और विधानसभा के लेवल पर संयोजक नियुक्त किये जायेंगे।

राम मंदिर के दर्शन करने जाने वाले लोग भाजपा के झंडे या किसी भी प्रकार के स्टिकेर्स का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story