Ayodhya News: मुख्यमंत्री Yogi आज अयोध्या में, श्रीरामनाथ स्वामी मंदिर का करेंगे लोकार्पण

Ayodhya News: कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग 10:30 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे। इसके बाद श्रीराम नाथ स्वामी मंदिर रामसेवकपुरम रामघाट में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

NathBux Singh
Published on: 5 Sep 2024 2:54 AM GMT
Ayodhya News
X

Ayodhya News

Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग 10:30 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे। इसके बाद श्रीराम नाथ स्वामी मंदिर रामसेवकपुरम रामघाट में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। पुन कारसेवकपुरम में पहुंचकर भारतात्मा अशोक सिंघल वेद पुरस्कार 2024 के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद हनुमानगढ़ी व राम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाएंगे। इस मंदिर का अनुष्ठान 3 दिनों 4 सत्रों में, विशेषज्ञ वैदिक पुजारियों (ऋत्विक) और जानकार शिवाचार्यों के

नेतृत्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है।

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मजिस्ट्रेटों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि अधिकारी निर्धारित तिथि पर नियत समय से दो घंटा पूर्व से उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आमंत्रित सदस्य व राम मंदिर के निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि तमिलनाडु के संत अम्माजी ने रामसेवकपुरम में रामनाथ स्वामी टेम्पिल की स्थापना कराई है। मुख्यमंत्री इस मंदिर का गुरुवार को लोकार्पण करेंगे। योगी निर्धारित मुहूर्त में सुबह 10.45 बजे मंदिर के शिखर का पूजन कर ध्वजारोहण करेंगे। इसके उपरांत मंदिर में प्रतिष्ठित भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगे।

आपको बता दें कि इस मंदिर का निर्माण दक्षिण भारतीय शैली में किया गया है जो कि इसे अन्य मंदिरों से अलग बनाता है। मंदिर के लिए प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो चुका है। मंदिर के व्यवस्थापक लोकनाथन का कहना है कि 5 सितंबर को प्राण-प्रतिष्ठा का मुख्य कुम्भाभिषेक अनुष्ठान गुरुवार को सुबह 10.45 बजे से 11.45 बजे के बीच शुभ मुहूर्त वृश्चिक लग्न व चंद्र होरा के दौरान शुभ योग शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि और हस्त नक्षत्र के साथ संयुक्त रूप से होगा।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story