TRENDING TAGS :
Ayodhya News: राज्यपाल आनंदीबेन ने किया लोक कला भित्ति चित्रण का अवलोकन, विद्यार्थियों की रचनाधर्मिता को सराहा
Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अटल अतिथि गृह में दोपहर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन का आगमन हुआ।
Ayodhya News: राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं के रचनाधर्मिता की तारीफ करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में अद्भुत प्रतिभा है जिसे टीम भावना से भारतीय लोक कला को दीवारों पर उकेरा है।
राज्यपाल ने अतिथि गृह की दीवारों पर 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भारत के पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, बिहार तथा उत्तर प्रदेश आदि की लोक कला एवं जनजातीय कलाओं के अलौकिक चित्रण का अवलोकन किया।
राज्यपाल ने क्रमवार भित्ति चित्रकला का अवलोकन करते हुए छात्र-छात्राओं से संवाद किया। विद्यार्थियों ने राज्यपाल को बताया कि आम जनमानस को लोक संस्कृति से रूबरू कराने के लिए कलाकृतियों को उकेरा गया है। इसमें मधुबनी, कलमकारी, सांझी, पिछवई, गोंड, कोहबर, केरला भित्ति चित्रण तथा तुलसी-चैरा सहित कई परंपरागत कला शैली दीवारों पर चित्रित किया गया है।
राज्यपाल आनन्दीबेन ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारतीय लोक कला को दीवारो पर उकेरा है। इसमें इनकी रचनाधर्मिता दिखाई पड़ रही है। यह परम्परा लोक सांस्कृतिक धरोहरों को हिस्सा है। इसे विद्यार्थियों ने दीवारों पर उकेर जीवंत किया है। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बताया कि आम जनमानस को लोक संस्कृति से परचित कराने के लिए विद्यार्थियों ने अपने कौशल को प्रदर्शित किया है।
इससे विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता का पता चलता है। राज्यपाल के आगमन पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ला, कुलसचिव उमानाथ, प्रो. एसएस मिश्रा, प्रो. चयन कुमार मिश्रा, प्रो. अशोक राय, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह आदि ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया।
इस अवसर पर कमिश्नर गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राज करन नय्यर, डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. महिमा चहारसिया, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. महेन्द्र पाल सिंह, इंजीनियर आरके सिंह आदि मौजूद रहे।