Ayodhya News : देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ नए राजनैतिक दल अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी की घोषणा

Ayodhya News : अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि देश के सभी राज्यों के प्रभारियों की घोषणा जल्द से जल्द की जाएगी, जिससे संगठन को सम्पूर्ण देश में तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा सके।

NathBux Singh
Published on: 25 Aug 2024 2:39 PM GMT
Ayodhya News : देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ नए राजनैतिक दल अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी की घोषणा
X

Ayodhya News : अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय अधिवेशन में जुटे अपने हजारों समर्थकों के साथ बिगुल फूंकते हुए देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ नए राजनैतिक दल अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी की घोषणा कर दी और इसके साथ ऋषि त्रिवेदी को इस नए दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। वहीं, देश के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला को बनाया गया है। अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि देश के सभी राज्यों के प्रभारियों की घोषणा जल्द से जल्द की जाएगी, जिससे संगठन को सम्पूर्ण देश में तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा सके।

अधिवेशन की शुरूआत होते ही देशभर से पहुंचे हिन्दू महासभा के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में वर्तमान में कई भागों में विभक्त हिन्दू महासभा से ऊपर उठकर हिन्दुत्ववादी कार्यों को बेरोकटोक आगे बढ़ाने के लिए नए दल के रूप में अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी का नाम प्रस्तावित किया गया, जिस पर आम सहमति बनाते हुए इस नए दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ऋषि त्रिवेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की बागडोर सौंपी गयी, जिसके उपरान्त ऋषि त्रिवेदी ने अधिवेशन में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरते हुये देशभर में अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी मजबूती के साथ स्थापित होगी और हिन्दू मतदाताओं के सामने एक मजबूत विकल्प के रूप में अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी दल सामने होगा।


ऋषि त्रिवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिन्दू महासभा के मजबूत संगठनात्क ढांचे को तैयार करने के लिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के साथ देश के विभिन्न राज्यों में संगठन को खड़ा करने के लिए प्रभारियों की घोषणा जल्द की जायेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नये संगठन की संगठनात्मक ढांचे की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ताकि संगठन अपने कार्यकर्ताओं के साथ हिन्दुत्ववादी मुद्दों की लड़ाई लड़ने के लिये सड़कों पर उतर सके। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन उपाध्याय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रमौली शुक्ला,हिंदू महिला सभा महामंत्री आरती यादव , अयोध्या महामंत्री रेनू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिलाध्यक्ष रामधन निषाद, जिला उपाध्यक्ष राहुल निषाद, जिला मंत्री मुकेश निषाद, सहित सैकड़ों राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल थे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story