×

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी, बनेगा नया कीर्तिमान, जलेंगे 21 लाख दीपक

Ayodhya Deepotsav: इस बार दीपोत्सव में 21 लाख दीपक राम की पैड़ी और अन्य घाटों पर जलाए जाएंगे। ये लक्ष्य हासिल करने के लिए 25 हजार स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी।

Krishna Chaudhary
Published on: 21 Sep 2023 5:36 AM GMT
Ayodhya Deepotasave
X

Ayodhya Deepotasave

Ayodhya Deepotsav: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार भी भव्य दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस साल 21 लाख दीप जलाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। अयोध्या जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने एक अहम बैठक बुलाई। जिसमें एक सप्ताह के भीतर सभी विभागों को समन्वय के साथ तैयारी के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ अनिता य़ादव के अलावा एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल और एसपी सिटी मधुबन सिंह समेत संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीएम सिटी ने दीपोत्सव 2023 की तिथि वार जानकारी देते हुए बताया कि 9 नवंबर को द्वादशी, 10 नवंबर को धन त्रयोदशी, 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी/छोटी दीपावली (दीपोत्सव) तथा 12 नवंबर को दीपावली का पर्व है।

25 हजार स्वयंसेवकों की ला जाएगी मदद

इस बार दीपोत्सव में 21 लाख दीपक राम की पैड़ी और अन्य घाटों पर जलाए जाएंगे। ये लक्ष्य हासिल करने के लिए 25 हजार स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी। ये सभी स्वयंसेवक डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय के छात्र होंगे। विवि प्रशासन ने दीपोत्सव के पिछले रिकॉर्ड को मात देकर नया रिकॉर्ड बनाने के लिए कमर कस ली है। सभी घाटों पर समन्वयक की तैनाती होगी, जिनकी निगरानी में दीए बिछाने व जलाने का काम होगा।

इस कार्यक्रम के लिए कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल के निर्देश पर गणित एवं सांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर एसएस मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 11 नवंबर को आयोजित दीपोत्सव-2023 में राम की पेड़ी व अन्य घाटों पर दीप जलाकर एकबार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। बता दें कि इसी साल जून में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बार दीपोत्सव में 21 लाख दीप जलाने का ऐलान किया था।


पिछली बार भी बना था रिकॉड

अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर हर साल रिकॉर्ड बन रहा है। बीते साल यानी 2022 में 15 लाख 76 हजार दीए जलाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछली बार दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में थे। इससे पहले यानी साल 2021 में 12 लाख दीयों को जलाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। बता दें कि अयोध्या में दीपोत्सव की शुरूआत साल 2017 से हुई। इसी साल सूबे में बीजेपी ने सपा को हराकर सरकार बनाई थी।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story