×

Priyanka Chopra Visit Ayodhya: पति और बेटी के साथ अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Visit Ayodhya: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इन दिनों भारत में हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपने पति व बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 20 March 2024 10:28 AM GMT
Priyanka Chopra Nick Jonas
X

Priyanka Chopra Nick Jonas (Image Credit: Social Media)




Priyanka Chopra Visit Ayodhya: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ भारत में हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंची हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने पति व बेटी के साथ रामलला के दर्शन करती दिख रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये तस्वीरें...

अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Visit Ayodhya)

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या के रामलला मंदिर में दर्शन करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं जबकि निक ने कुर्ता पहना हुआ है। प्रियंका और निक के साथ उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा भी मौजूद हैं। इसके अलावा, तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।


प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुई थीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Visit Ram Mandir)

बता दें कि जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रियंका भारत में नहीं थीं। इस समारोह में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रजनीकांत, अभिषेक बच्चन समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ भारत पहुंची थीं। वहीं इसके बाद निक जोनास भी भारत आए थे और पिछले कुछ दिनों से प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ भारत में ही हैं। दरअसल, प्रियंका मुंबई में Bvlgari स्टोर लॉन्च में शामिल होने आई थीं।


प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट (Priyanka Chopra Movies)

प्रियंका चपोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो बताया जा रहा है कि प्रियंका की फिल्म 'जी ले जरा' दोबारा शुरू हो रही है। इसके अलावा, प्रियंका के पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' की बात करें, तो इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story