Ayodhya Ram Mandir: आम आदमी के लिए कब खुलेंगे अयोध्या में राम मंदिर के द्वार, क्या लगेगा कोई शुल्क?

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को आपका भी मन रामलला की प्राणप्रतिष्ठा समारोह में जाने जा कर रहा है तो ध्यान दीजिये और जानिए कि...

Shweta Srivastava
Published on: 21 Jan 2024 7:43 AM GMT
Ayodhya Ram Mandir
X

Ayodhya Ram Mandir (Image Credit-Social Media)

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वहीँ इस दिन जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे वहीँ देश दुनिया से भी कई गणमान्य लोग आएंगे। वहीँ अगर आप भी इस इंतज़ार में हैं कि आप कब राम जन्म भूमि और राम मंदिर के दर्शन कर पाएंगे तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आम आदमी के लिए कब राम मंदिर के द्वार खुलेंगे। साथ ही आइये जानते हैं क्या इसपर कोई शुल्क लगेगा या नहीं।

आम आदमी के लिए कब खुलेंगे अयोध्या में राम मंदिर के द्वार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर सभी भक्तों के लिए खुल जायेगा। साथ ही आइये जानते हैं कि उनके दर्शन आप कितने बजे से कितने बजे तक कर पाएंगे, क्या यहाँ कोई शुल्क भी लगेगा और यहाँ पर आरती का क्या समय होगा।

इसके अलावा आपको बता दें कि राम मंदिर का प्रबंधन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट करेगा। गौरतलब है कि इस ट्रस्ट की स्थापना सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने की थी। वहीँ मंदिर निर्माण की निगरानी भी यही ट्रस्ट कर रहा है। वहीँ मंदिर का निर्माण लॉर्सम एंड टुब्रो कंपनी कर रही है जो देश की एक जानी मानी कंस्ट्रक्शन कंपनी है।

अगर आप भी अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में राम लला के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप अगले दिन यानी 23 जनवरी से उनके दर्शन कर सकते हैं। वहीँ 22 जनवरी को आम लोगों को दर्शन कर पाना संभव नहीं होगा। अगले दिन से ही राम मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे।

वहीँ आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक खुलेगा। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से 7:00 तक आम श्रद्धालुओं के लिए इसे खोला जायेगा। साथ ही यहाँ आरती का समय की बात करें तो यहाँ दिन में तीन बार आरती की जाएगी पहला- सुबह 6:30 बजे, जिसे जागरण या श्रृंगार आरती कहते हैं। दूसरा- दोपहर 12:00 बजे जिसे भोग आरती कहते हैं और तीसरा शाम को 7:30 बजे जिसे संध्या आरती कहा जाता है।

आरती देखने के लिए आपको श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से पास लेना होगा। साथ ही पास लेने के लिए आपको वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) दिखाना होगा। वहीँ आरती में एक बार में सिर्फ 30 लोगों को शामिल किया जायेगा। अयोध्या में श्री राम के दर्शन निःशुल्क है। आपको रामलला के दर्शन करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। आरती के लिए आपको पास ज़रूर लेना पड़ेगा। पास के बिना आप आरती में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि मंदिर बनने में लगभग 1800 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story