×

Ram Mandir Exclusive Photos: सबसे पहले Newstrack पर राम मंदिर के अंदर की तस्वीरें, ऐसा दिखेगा रामलला दरबार

Ram Mandir Exclusive Photos: अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण जारी है। मंदिर तय समय सीमा के अंदर पूरा हो इसके लिए निर्माण कार्य से जुड़ी संस्था युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। newstrack.com रामभक्तों के लिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें लेकर आई है।

Ashutosh Tripathi
Published on: 9 July 2023 1:02 AM GMT (Updated on: 9 July 2023 9:41 AM GMT)
Ram Mandir Exclusive Photos: सबसे पहले Newstrack पर राम मंदिर के अंदर की तस्वीरें, ऐसा दिखेगा रामलला दरबार
X
Ram Mandir Exclusive Inside Photos (आशुतोष त्रिपाठा))

Ram Mandir Exclusive Inside Photos: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मंदिर के गर्भगृह (Ram Mandir Garbhagriha) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिसके बाद अब राम मंदिर के पहले तल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

मंदिर का निर्माण अपने निर्धारित समय के भीतर पूरा हो, इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। इस बीच 'newstrack.com/अपना भारत' पाठकों के लिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें पेश कर रहा है।

ये तस्वीरें राम भक्तों को उनके आराध्य के करीब ले जाने की एक कोशिश है।

देश-दुनिया में रह रहे हर राम भक्त के मन में लालसा रहती है कि उसे अपने आराध्य के लिए बन रहे भव्य मंदिर निर्माण की प्रगति की खबर मिले।

संभवतः यही वजह है कि समय-समय पर राम मंदिर ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) भगवान राम की मंदिर निर्माण की तस्वीरें साझा करती रहती है।

लेकिन, आज 'newstrack.com/अपना भारत' के फोटो जर्नलिस्ट आशुतोष त्रिपाठी के कैमरे की नजर से अयोध्या के राम मंदिर की बेहतरीन तस्वीरें देखिए।

राजस्थान से आए सफ़ेद मार्बल पर अद्भुत नक्काशी की जा रही है। मंदिर के लिए इस्तेमाल पत्थरों को करीने से तराशा जा रहा है।

इन तस्वीरों में आपको इसकी झलक साफ दिखाई दे रही होगी। दरअसल, हिन्दू धर्मावलम्बियों और करोड़ों लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी है। यहीं भगवान राम विराजमान होंगे।

मंदिर को नागर शैली में बनाया जा रहा है। कल्पना करें जब मंदिर क्षेत्र में निर्माण कार्य संपन्न हो जाएगा और चारों तरफ अलौकिक नक्काशी की छटा बिखरेगी तो क्या नजारा होगा। निश्चय ही राम भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

Ashutosh Tripathi

Ashutosh Tripathi

Next Story