×

Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा हुई पूरी, पीएम मोदी ने की पूजा, देखिए मनमोहक तस्वीरें

Ram Mandir Pran Pratishtha: 500 साल का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया। श्राम मंदिर में श्री रामलला विराजमान हो गए हैं। देश में आज इसका जश्न मनाया जा रहा है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 Jan 2024 11:53 AM GMT
Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा हुई पूरी, पीएम मोदी ने की पूजा, देखिए मनमोहक तस्वीरें
X

Ram Mandir Pran Pratishtha: 500 साल का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया। श्राम मंदिर में श्री रामलला विराजमान हो गए हैं। देश में आज इसका जश्न मनाया जा रहा है। श्रीराम की नगरी अयोध्या पूरी तरह से राममय हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरा कराया। चारों तरफ जय श्री राम का नारा गूंजा।

देखें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की मनमोहक तस्वीरें:


बता दें पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10:20 बजे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। पीएम मोदी ने भगवान रामलला की विशेष पूजा की। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नए विधान से पूजा भी हुई।


पीएम मोदी ने भगवान श्रीरामलला के आगमन के बाद उनकी पहली पूजा की गई। पूजा के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मौजूद रहे।


रामलाला के पूजा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी रामलला के दरबार में दंडवत हो गए। उन्होंने रामलला को प्रणाम किया। पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नजर आएं।


बता दें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की कई मनमोहक तस्वीर सामने आई। भगवान श्री रामलला संपूर्ण श्रृंगार से लैस हैं। श्री रामलला को सोने से लैस किया गया है।


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या के राम मंदिर में पुष्प वर्षा भी हुई। सेना के हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा ने वहां आए मेहमानों को हर्षित कर दिया। शहनाई की मधुर ध्वनि भी गूंज उठी।


बता दें भगवान श्रीराम के जन्म समय दोपहर 12 बजे से प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान शुरू हुए। दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।


पूजा के बाद पीएम मोदी ने साधु संत के आशीर्वाद भी लिए। साथ ही अयोध्या आएं सभी मेहमानों से भी मिलें।


स्वामी रामदेव, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मोरारी बापू, सुपरस्टार रजनीकांत, धनुष, रणबीर कपूर , आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रवींद्र जडेजा, सचिन तेंदुलकर आदि शामिल हुए।


इस दौरान अयोध्या में साधु, संत, भक्तजन रामलाला की भक्तिमें रंगे नजर आएं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story