×

Ayodhya Ram Mandir: गर्भगृह में स्थापित हुए रामलला की सामने आई पहली तस्वीर, आज शाम से दर्शन पर रोक, सीएम योगी पहुंचे अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में गर्भगृह में स्थापित रामलला की तस्वीर पहली बार सामने आई हैं। विधान के अनुसार अभी भगवान राम की आंखों पर पट्टी बंधी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला का ‘प्राण प्रतिष्ठा‘ समारोह में हिस्सा लेंगे. 23 जनवरी से मंदिर में आम लोग दर्शन कर सकेंगे।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 19 Jan 2024 8:23 AM GMT
First picture of Ramlala idol
X

First picture of Ramlala idol  (photo: social media )

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में नर्वनिर्मित राम मंदिर में गर्भगृह में स्थापित रामलला की तस्वीर पहली बार सामने आई है। अभी विधान के अनुसार भगवान की आंखों पर पट्टी बंधी है। रामलला की 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा होगी, उसी समय उनकी आंखों से पट्टी खोली जाएगी। मंदिर में 23 जनवरी से आम लोग भी दर्शन कर सकेंगे। वहीं आज यानी शुक्रवार शाम 7 बजे से राम मंदिर में दर्शन नहीं हो सकेंगे दर्शन। फिर 23 जनवरी से सुबह श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। वहीं राम मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। सीएम योगी प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायदा लेने अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

इससे पहले गुरुवार को नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम लला के विग्रह को स्थापित किया गया था। रामलला की मूर्ति को आसन पर स्थापित करने में कुल चार घंटे से ज्यादा का समय लगा। मंत्रोच्चार विधि कर और पूजन विधि के साथ भगवान राम के इस विग्रह को आसन पर विराजित किया गया। इस दौरान मूर्तिकार योगीराज और कई संत भी मौजूद थे।

वहीं आज शाम सात बजे से राम मंदिर में प्रभु राम के दर्शन नहीं हो सकेंगे। ऐसे प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर किया गया है। फिर 23 जनवरी से सुबह श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। वहीं इस बीच राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। वहीं सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story