×

Ayodhya News: राम दरबार की स्थापना इस शुभ मुहूर्त पर, पास लेकर श्रद्धालुओं को मिलेंगे दर्शन

Ayodhya News: एक घंटे में 50 लोगों को ही राम दरबार में दर्शन के लिए पास दिया जायेगा। 800 श्रद्धालुओं को एंट्री दी मिलेगी।

Newstrack          -         Network
Published on: 25 March 2025 4:11 PM IST
Ayodhya News: राम दरबार की स्थापना इस शुभ मुहूर्त पर, पास लेकर श्रद्धालुओं को मिलेंगे दर्शन
X

समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र  (photo: social media )

Ayodhya News: अयोध्या में मंगलवार को राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। बैठक में पहुंचे अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होगी। मई माह के शुरुआती 15 दिन के अंदर राम दरबार स्थापित करने का शुभ मुहूर्त है। दर्शन के लिए पास की व्यवस्था की जाएगी।

नृपेंद्र मिश्र ने आगे बताया कि एक घंटे में 50 लोगों को ही राम दरबार में दर्शन के लिए पास दिया जायेगा। 800 श्रद्धालुओं को एंट्री दी मिलेगी। इसी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में 20 गैलरी का निर्माण शुरू हो गया है। दिसंबर 2025 तक राम मंदिर में चलने वाले सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।

बता दें कि ऑडिटोरियम का काम 2025 के बाद ही पूरा होगा। इस बैठक में रामलला के सूर्य तिलक को लेकर भी चर्चा हुई। भगवान सूर्य रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक करेंगे। रामलला का सूर्य तिलक का कार्यक्रम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाइव चलाया जाएगा। राम राम मंदिर के चारों द्वार का काम शुरू हो चूका है।

चारों द्वार का नाम

नृपेंद्र मिश्र ने बताया रामनवमी पर चंपत राय द्वार के नाम की घोषणा हो सकती हैं। राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों के नाम पर ही चारों द्वार का नाम रखा जायेगा। कैनोपी बनाने का कार्य अप्रैल के अंत तक हो सकेगी। रामनवमी के समय कैनोपी और मैट का राम मंदिर ट्रस्ट व्यवस्था करेगा।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story