×

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक मणिरामदास छावनी में हुई संपन्न, मंदिर निर्माण का कार्य 96% हुआ पूरा

Ayodhya News: मंदिर निर्माण का कार्य 96% पूरा हुआ है। संत तुलसीदास जी की प्रतिमा अपने स्थान पर स्थापित हो गई है। रामनवमी को तुलसीदास की प्रतिमा का अनावरण कर दिया जाएगा और जनता के दर्शन के लिए उपलब्ध होंगे।

NathBux Singh
Published on: 16 March 2025 10:43 PM IST
Ram Mandir Trust meeting concluded at Maniramdas Cantonment, 7 members were present on the spot
X

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक मणिरामदास छावनी में हुई संपन्न, 7 सदस्य मौके पर रहे उपस्थित (Photo- Social Media)

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक मणिरामदास छावनी में संपन्न हुई। न्यास की बैठक में 7 सदस्य मौके पर उपस्थित रहे। जिसमें चार सदस्य विशेष आमंत्रित के तौर पर बैठक में उपस्थित थे। 4 सदस्य वर्चुअल तौर पर बैठक में शामिल हुए। पदेन सदस्य जिलाधिकारी अवकाश पर रहने के कारण कार्यवाहक जिलाधिकारी बैठक में शामिल हुए। ट्रस्ट के दो सदस्य अनुपस्थित रहे। व्यस्तता के कारण राज्य सरकार के पदेन सदस्य भी शामिल नहीं हो पाए। कामेश्वर चौपाल जी के निधन से उनका स्थान रिक्त ही रहा।

बैठक में सदस्य कामेश्वर चौपाल और पुजारी सत्येंद्र दास को दी गई श्रद्धांजलि

अपने समय पर प्रारंभ हुई इस बैठक में सदस्य कामेश्वर चौपाल और पुजारी सत्येंद्र दास को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक के दौरान अकाउंट में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई। गौरतलब है कि ट्रस्ट का गठन 5 फरवरी 2020 को हुआ था। बताया गया कि 5 वर्षों में ट्रस्ट के अकाउंट से सरकार के विभिन्न एजेंसियों में 396 करोड़ का भुगतान हुआ है।

जिसमें 272 जीएसटी करोड़ रुपए सरकार को दी गई। भुगतान का 39 करोड़ रुपए गवर्नमेंट के अकाउंट में जमा किया गया है। रॉयल्टी के 14 करोड़ 90 लाख रुपए खर्च हुए हैं। 7 करोड़ 40 लख रुपए लेबर फंड के तौर पर श्रमिकों के लिए भुगतान किया गया। इंश्योरेंस पॉलिसी में 4 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

अयोध्या में अयोध्या विकास प्राधिकरण को जन्म भूमि के नक्शे के लिए 5 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन का रजिस्ट्रेशन फीस रिवेन्यू टैक्स के तौर पर 29 करोड़ का भुगतान किया गया है। वहीं 10 करोड़ का बिजली का बिल का भुगतान हुआ है। 14 करोड़ 90 लाख रुपए रॉयल्टी के तौर पर सरकारों को भुगतान किया गया है।

पिछले 5 वर्षों में 2150 करोड़ कुल खर्च का किया गया है। सरकार को 18 परसेंट टैक्स भुगतान किया गया है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से 200 करोड़ रुपए का भुगतान कार्य के लिए किया गया है। जिसमें-राम कथा संग्रहालय। सभागार ट्रस्ट ऑफिस। विश्राम स्थल। 70 एकड़ के चारों ओर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम तीन द्वार का निर्माण करेगा।

वहीं 5 वर्षों में राम भक्तों के द्वारा समर्पित की गई 944 किलो चांदी भारत सरकार के संस्थापक को सौंपी गई थी। चांदी की शुद्धता लगभग 92 परसेंट है। शुद्ध चांदी की 20-20 किलो की ईट बनकर आ चुकी है जो बैंक के लॉकर में रखी गई सुरक्षित है। एकाउंट्स में इआरपी सिस्टम लागू किया गया है। 2 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद लागू हुआ है। जो कि अकाउंट की त्रुटियों को तेजी के साथ पकड़ती है।

बैठक में मंदिर निर्माण को लेकर भी जानकारी दी गई है। रामलला का मंदिर जून तक तैयार हो जाएगा। परकोटा निर्माण का कार्य लगभग अक्टूबर तक चलेगा। शबरी निषाद और ऋषियों के सप्त मंदिर मई माह में पूरे हो जाएंगे। शेषा अवतार मंदिर का निर्माण अगस्त में पूरा होगा।

मंदिर निर्माण का कार्य 96% हुआ पूरा

मंदिर निर्माण का कार्य 96% पूरा हुआ है। संत तुलसीदास जी की प्रतिमा अपने स्थान पर स्थापित हो गई है। रामनवमी को तुलसीदास की प्रतिमा का अनावरण कर दिया जाएगा और जनता के दर्शन के लिए उपलब्ध होंगे। 30 अप्रैल तक राम मंदिर में बनाए जाने वाले सभी मंदिर की मूर्तियां अपने स्थान पर हो स्थापित हो जाएगी। राम मंदिर में यात्रियों की सुविधा के लिए गेस्ट हाउस बनाया जाएगा।

नॉमिनल खर्च देकर के यात्री इसका लाभले सकते हैं। 29 मार्च से रामनवमी के उपलक्ष्य में अंगद टिला पर अतुल कृष्ण भारद्वाज की राम कथा होगी। राम भक्त राम जन्म भूमि में भगवान के फूल बंगला भोग और आरती करवा सकेंगे। राम जन्मभूमि में भी विस्तृत पारदर्शिता के साथ रूपरेखा बनेगी। जिसकी सारी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

रामनवमी पर बाल्मीकि रामायण का पारायण होगा। रामचरितमानस का पारायण। ठाकुर रामायण का पाठ होगा। दुर्गा सप्तशती का एक लाख मत्रों की आहुति दी जाएगी । रामनवमी पर दोपहर 12:00 बजे सूर्य की किरण रामलला के ललाट को प्रकाशित करेगी। लगभग 4 मिनट तक भगवान सूर्य रामलला के मस्तक का अभिषेक करेंगे। दूरदर्शन 50 से ज्यादा स्थलों पर आम जनता के लिए सूर्य के तिलक का सीधा प्रसारण करेगी। नगर में एलसीडी लगाया जाएगा। लार्सन टुब्रो को मंदिर निर्माण के लिए 1200 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

वहीं आचार्य सत्येंद्र दास के बाद कोई राम मंदिर में मुख्य पुजारीअब नहीं होगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story