×

Ram Mandir: भारत की इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण होगा राम मंदिर, 1000 साल होगी आयु

Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर भारत की इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण होगा। अयोध्या में बने राम मंदिर की आयु 1000 साल की होगी।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 24 Dec 2023 12:41 PM GMT
Ram temple will be a wonderful example of Indias engineering, it will be 1000 years old
X

भारत की इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण होगा राम मंदिर, 1000 साल होगी आयु: Photo- Social Media

Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 को राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण राष्ट्र के अपमान का परिमार्जन है। हिंदुस्तान के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की आयु 1000 साल की होगी। इसके निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।

वैसे तो अयोध्या में 3000 से अधिक राम मंदिर हैं। फिर भी निर्मोही अखाड़ा, दिगंबर अखाड़ा और साधु संत राम मंदिर के लिए लड़ाई लड़ते रहे क्योंकि अयोध्या भगवान श्रीराम का जन्म स्थान है और जन्मस्थान की अदला-बदली नहीं हो सकती।

राम मंदिर राष्ट्र का मंदिर है-

उन्होंने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र का मंदिर है। यह राष्ट्र के सम्मान का मंदिर है। 10 करोड़ लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया है। अयोध्या में राम मंदिर करोड़ो लोगों के परिश्रम से निर्मित हो रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की आयु 1000 साल बनाने की कोशिश की गई है।

इस तरह बना है मंदिर-

उन्होंने बताया कि राम मंदिर का निर्माण भव्य तो है ही साथ ही इसको बहुत मजबूत बनाया गया है। मंदिर के जमीन में ऊपर कंक्रीट नहीं है। जमीन के नीचे लोहे का तार नहीं है। 14 मीटर गहरी आर्टिफिशियल रॉक बनाई गई है। सीमेंट का प्रयोग मात्र 2.5 प्रतिशत तक किया गया है। मंदिर निर्माण में अब तक 21 लाख क्यूबिक पत्थर लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमने किसी विदेशी कंसल्टेंट की मदद नहीं ली है। राम मंदिर स्वतंत्र भारत की अद्भुत इंजीनियरिंग की रचना है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की आयु 1000 साल की होगी। इसके निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story