×

Ayodhya News: अयोध्या में बनकर तैयार रामायण विश्वविद्यालय, वैदिक और आधुनिक शिक्षा का संगम

Ayodhya News: इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक शिक्षा प्रणाली का समन्वय करना है, जिससे विद्यार्थी न केवल पारंपरिक ज्ञान प्राप्त कर सकें, बल्कि आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष हों।

NathBux Singh
Published on: 6 Feb 2025 10:26 PM IST
Ayodhya News, Ramayana University, Education News, Ayodhya News Today, Ayodhya News in Hindi, Ayodhya Latest News, Ayodhya Samachar, Ayodhya Ki Taza Khabar, Ayodhya Samachar in Hindi, Ayodhya Crime, Ayodhya  Police, Ayodhya Latest News in Hindi, Newstrack Samachar, Ayodhya ki Aaj Ki Taaza Khabar
X

अयोध्या में बनकर तैयार रामायण विश्वविद्यालय (Photo- Social Media)

Ayodhya News: अयोध्या। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र, अब शिक्षा के क्षेत्र में भी एक नया आयाम जोड़ने जा रहा है। जल्द ही यहाँ महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय की शुरुवात होने जा रहा है। इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक शिक्षा प्रणाली का समन्वय करना है, जिससे विद्यार्थी न केवल पारंपरिक ज्ञान प्राप्त कर सकें, बल्कि आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष हों।

स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम

विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में B.A (all subjects) , MA (all subjects), BA. LLB , BBA LLB, MM.L, B.sc , B.com, M.com, L.L.B, B.tech, M.tech, B.pharm, D.pharm, BBA, MBA सहित वेद, रामायण, उपनिषद, दर्शनशास्त्र, योग, संस्कृत साहित्य, इतिहास और विज्ञान के विभिन्न विषयों को शामिल किया जाएगा। छात्रों को पारंपरिक ग्रंथों के अध्ययन के साथ-साथ आधुनिक दृष्टिकोण से विषयों की गहराई से समझ प्रदान की जाएगी।

पीएचडी भी कर सकेंगे शोधकर्ता

यह विश्वविद्यालय शोधकर्ताओं के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे रामायण, वेदों और विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर शोध कर सकेंगे। इससे न केवल भारतीय संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन होगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर इसकी प्रासंगिकता भी स्थापित होगी।

आधुनिक शिक्षा

शिक्षण पद्धति में वैदिक ज्ञान और आधुनिक तकनीकों का समावेश होगा। कक्षाएँ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी, जो छात्रों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूर्ण करेंगी। डिजिटल संसाधनों, स्मार्ट कक्षाओं और शोध प्रयोगशालाओं के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बनाया जाएगा।



Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story