×

Ayodhya: राम मंदिर बनने से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी हैः सतीश महाना

Ayodhya News: 22 जनवरी को इस देश इस दुनिया के हर हिंदू धर्मावलंबी को लगता था कि भगवान राम उसके घर आ रहे हैं।

NathBux Singh
Published on: 7 April 2024 10:07 AM GMT
Assembly Speaker Satish Mahana said- Indias prestige has increased in the world with the construction of Ram Temple
X

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा- राम मंदिर बनने से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है: Photo- Newstrack

Ayodhya News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) रविवार को अयोध्या, सर्किट हाउस में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता (Ayodhya MLA Ved Prakash Gupta) ने उनका स्वागत किया। सतीश महाना ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। सतीश महाना राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे हैं।

सतीश महाना ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन (Shri Ram Janmabhoomi Movement) के साथ मैं 1984 से जुड़ा हूं, मैं अयोध्या का प्रभारी मंत्री रहा हूं, प्रभारी मंत्री होने के नाते अयोध्या के विकास में मैं सेवा कर सकूं इसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जो मंदिर खड़ा हुआ है, उससे पूरे देश दुनिया में प्रतिष्ठा बढ़ी है।

हर व्यक्ति को लग रहा था कि मेरे घर राम आए हैं- सतीश महाना

भगवान राम के इस धरती पर अवतरण के बाद जिस तरह से उत्साह लोगों में देखने को मिला है वो अद्भुद है। 22 जनवरी को इस देश इस दुनिया के हर हिंदू धर्मावलंबी को लगता था कि भगवान राम उसके घर आ रहे हैं। एक भजन प्रचलित हुआ कि राम आएंगे, हर व्यक्ति को लग रहा था कि मेरे घर राम आए हैं। मेरे को भी वही भाव हमेशा रहता है, भगवान राम (Lord Ram) को उस स्थान पर देखकर भाव स्वरूप सबके सामने रहे हैं, लेकिन आज प्रत्यक्ष रूप में उनके दर्शन करते हैं तो अंदर से जो एक श्रद्धा होती है जो समर्पण होता है, वह दिखता है लोगों में उत्साह जिस प्रकार से है, आज अयोध्या में दर्शन करने का है, वह अद्वितीय है, अकल्पनीय है, हमारे जीवन काल में यह राम मंदिर देखने को मिला। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

रामनवमी पर व्यवस्था की सतीश महाना ने की सराहना

रामनवमी की व्यवस्था के सवाल पर सतीश महाना ने कहा कि मैं बधाई देना चाहता हूं शासन प्रशासन को मुख्यमंत्री को, जिन्होंने पूरी व्यवस्थाओं को जिस प्रकार से आयोजित किया है जो किसी भी व्यक्ति को किसी भी श्रद्धालुओं को जो दर्शन करने के लिए आ रहा है किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं है और सुविधा और सुगमता के साथ सब लोग दर्शन कर रहे हैं, यह बहुत बड़ी बात है, जिस प्रकार से साफ सफाई की व्यवस्था है यह देखने को मिलती है, जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है, जो श्रद्धालु भी आ रहे हैं उनकी भी श्रद्धा बहुत अधिक है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story