×

Ayodhya Ram Mandir: अहमदाबाद से अयोध्या पहुंचा ध्वज दंड, 22 जनवरी तक होगा चतुर्वेद यज्ञ

Ayodhya Ram Mandir: ध्वज दंड रामनगरी पहुंच गया। इसे भगवान रामलला के नब्य मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा। रामलला के मंदिर का शिखर 161 फ़ीट ऊंचा है। शिखर पर 44 फिट का ध्वज दंड लगाया जाएगा।

NathBux Singh
Published on: 8 Jan 2024 3:22 PM GMT
Ayodhya Ram Mandir
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्री राम लला की मूर्ति का जिस कुटिया में निर्माण किया गया, 16 जनवरी को पूजन का प्रारंभ इसी कर्म कुटी से होगा। इसके बाद मूर्ति का निर्माण करने वाले शिल्पी का प्रायश्चित पूजन होगा। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने बताया कि, '17 जनवरी को श्री विग्रह का परिसर भ्रमण कराया जाएगा तथा गर्भगृह का शुद्धिकरण होगा।

उन्होंने बताया कि 18 जनवरी से अधिवास प्रारंभ होगा दोनों समय जलाधिवास होगा साथ ही सुगंधि और गंध अधिवास भी होगा। 19 जनवरी को प्रातः फल अधिवास और शाम को धान्य अधिवास होगा। इसी तरह 20 जनवरी को सुबह पुष्प और रत्न अधिवास शाम को घृत अधिवास होगा। तिवारी के अनुसार 21 जनवरी को प्रात: शर्करा, मिष्ठान और मधु अधिवास होगा,शाम को औषधि और शय्या अधिवास होगा। भगवान राम सूर्यवंशी हैं और आदित्य भी द्वादश हैं इसलिए द्वादश अधिवास हो रहे हैं।

22 जनवरी तक होगा चतुर्वेद यज्ञ

इसके अलावा सोलह से 22 जनवरी तक चतुर्वेद यज्ञ होगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ब्रह्मा गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, प्रमुख आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित सुनील दीक्षित, गजानंद जोगकर, अनुपम दीक्षित, घटाटे गुरुजी प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान संपन्न कराएंगे इसमें 11 यजमान भी होंगे । 22 जनवरी को मध्य दिवस में श्री राम लला के विग्रह की आंखों से पट्टी खोली जाएगी और उन्हें दर्पण दिखाया जाएगा।

महापौर ने नव वर्ष की बधाई दी

अयोध्या, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की मानवता और कुशल व्यवहार पर नव वर्ष के अवसर पर मानव रत्न सम्मान पत्र एवं अंग वस्त्र भेट कर मां शांति सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा कुमारी एवं संरक्षक बसंत राम और सदस्य प्रज्ञा श्रीवास्तव राम शंकर ने माल्यार्पण कर रामनवमी पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी और अभिनंदन किया। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने सभी सदस्यों को नव वर्ष की बधाई देते हुए सामाजिक कार्य एवं कुशल व्यवहार की सराहना किया।

महापौर को मानव रत्न सम्मान से सम्मानित किया

संरक्षक बसंत राम ने बताया कि, फाउंडेशन सामाजिक कार्य के साथ-साथ मानवता और सामाजिकता से परिपूर्ण व्यक्तियों को सम्मान देने का कार्य करता है। महापौर त्रिपाठी का कुशल प्रशासक के साथ-साथ जन लोगों के लिए प्यार एवं कुशल व्यवहार रहता है। फाउंडेशन के सदस्यों ने नववर्ष की बधाई देते हुए महापौर को मानव रत्न सम्मान से सम्मानित किया अध्यक्ष नेहा कुमारी ने महापौर को नव वर्ष की बधाई देते हुए सभी सदस्यों के कुशल कार्य के लिए सराहना करते हुए बधाई दिया।


'हमारी अयोध्या स्वच्छ अयोध्या...'

अयोध्या में आज 'हमारी अयोध्या स्वच्छ अयोध्या, हमारी अयोध्या प्लास्टिक मुक्त अयोध्या' का सन्देश देने और जनमानस को स्वच्छता के जागरूक करने के लिए नगर निगम अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता और नगर निगम के अधिकारियों तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार विभिन्न विद्यालयों जैसे जनता अवध इंटर कॉलेज अयोध्या धाम, महाराजा इंटर कॉलेज अयोध्या धाम,शिव दयाल विद्या मंदिर अयोध्या धाम आदि 14 विद्यालयों के लगभग 2000 छात्र -छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्य के देखरेख में स्वच्छता अभियान की विशाल रैली राम की पैड़ी से लता मंगेशकर चौक होते हुए राम पथ पर छोटी देवकाली मंदिर अयोध्या धाम से वापस सरयू तट राम की पैड़ी तक निकाली गई। राम की पैड़ी पर पहुंच कर नगर निगम अयोध्या द्वारा समस्त छात्र -छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को लंच पैकेट वितरित कर कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।

रामनगरी पहुंचा ध्वज दंड

ध्वज दंड रामनगरी पहुंच गया। इसे भगवान रामलला के नब्य मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा। रामलला के मंदिर का शिखर 161 फ़ीट ऊंचा है। शिखर पर 44 फिट का ध्वज दंड लगाया जाएगा। जमीन से 220 फीट ऊंचाई पर लहराएगा यह धर्म ध्वज। श्रीराम ध्वज स्तंभ अहमदाबाद से अयोध्या पहुंचा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री ध्वज दंड में लगाएंगे धर्म ध्वजा। ये 7 महीने में बनकर तैयार हुआ है। धर्म ध्वजा, एलएनटी के द्वारा बनवाया गया है। 5 जनवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद से इसे हरी झंडी दिखाई थी। गुजरात की कंपनी अंबिका इंजीनियर वर्क्स ने ध्वज दंड तैयार किया है।

अयोध्या के स्वामी सत्य प्रकाशानन्द शिव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी सत्य प्रकाशानन्द के निर्देशानुसार गुरु शिष्य अमेरिका निवासी मनमोहन नैयर एवं पत्नी पिंकी नैयर द्वारा हर प्रकार की लाइट प्रकाश से सुसज्जित एंबुलेंस वैन नगर निगम अयोध्या के मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी को समाज सेवा के लिए समर्पित किया। गुरु शिष्य ओम प्रकाश मोहता एवं पत्नी स्नेहलता मोहता द्वारा सव वाहन नगर निगम अयोध्या के मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी को समाज सेवा के लिए समर्पित किया l

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story