×

Ayodhya: सपा नेताओं ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

Ayodhya News: अयोध्या समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी फैजाबाद में नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत किया गया। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद मौजूद रहे।

NathBux Singh
Published on: 5 March 2024 2:21 PM GMT
अयोध्या में हुआ पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत।
X

अयोध्या में हुआ पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत। (Pic: Newstrack)

Ayodhya News: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने नए और युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया है। पार्टी कार्यलय पर आज सभी नवनिर्वाचित कर्याकर्ताओं और पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी फैजाबाद में इसका आयोजन किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारी का हुआ स्वागत

अयोध्या समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी फैजाबाद में नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में जो विकास कार्य किया गया है जनता उसे आज भी याद कर रही है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि आप सबको बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसलिए लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अभी से ही आप लोग लग जाएं। उन्होंने कहा की सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को घोषित करने पर पार्टी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास किया है। तमाम ऐसी योजनाएं चलाई थी जिसका लाभ जनता को मिल रहा था। लेकिन वर्तमान सरकार ने उन योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अभी से लग जाएं, जिससे केंद्र में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो सके। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई भी दिया।

लोकसभा जीतने के लिए करेंगे कार्य

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्णा श्रीवास्तव ने कहा ने कहा कि आज जिन पदाधिकारीयों का स्वागत हो रहा है, वह सभी पदाधिकारी आज से ही लोकसभा चुनाव जीतने के लिए लग जाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव ने किया। चौधरी बलराम यादव के अनुसार इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी मुख्य रूप से जिनका स्वागत हुआ राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा राजा मानसिंह, प्रदेश सचिव लाल देव चौरसिया, शाहिद हुसैन, साहब लाल यादव, विजय बहादुर वर्मा, अजय रावत, सरफराज नसरुल्लाह, युवजन सभा अध्यक्ष जय सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष शोएब खान, लोहिया वहिनी अध्यक्ष अतुल चौधरी, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष विद्याभूषण पासी, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मंजीत यादव, समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आकिब खान, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष अजय यादव, जिला सचिव फूलचंद यादव, मजदूर सभा प्रदेश सचिव अखिलेश चौबे, इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता बलराम मौर्य, छोटे लाल यादव, नागेश्वर करी, रामजी पाल, माखनलाल यादव, ओ पी पासवान, हामीद जाफर मीसम, के के गुप्ता, गौरव पांडे, सरोज यादव, एडवोकेट शावेज़ जाफरी, दान बहादुर सिंह, चौधरी बलराम यादव, डॉक्टर घनश्याम यादव, शिवपाल ध्रुव, देव वर्मा, प्रशांत कुमार प्रजापति, विशाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story