×

UP: सूर्य प्रताप शाही ने किया झंडोत्तोलन, बोले- 'समाज के सभी वर्गों का हो विकास, केंद्र-राज्य सरकार कर रही प्रयास'

Ayodhya News: सूर्य प्रताप शाही ने कहा, 'हमारे देश ने 75 सालों में तेज गति से आगे बढ़ा। दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रास्ते पर अग्रसर है। अभी हम चौथी अर्थव्यवस्था हैं। देश ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

NathBux Singh
Published on: 26 Jan 2024 1:52 PM GMT
Ayodhya News
X

सूर्य प्रताप शाही ने किया झंडोत्तोलन (Social Media)

Republic Day 2024: रामनगरी अयोध्या में भी शुक्रवार (26 जनवरी) को तिरंगा फहराया। अयोध्या में भी 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन ग्राउंड में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने परेड की सलामी ली। उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किएl

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने संबोधन में कहा, 'समाज के सभी वर्गों का विकास हो, सभी को समानता का अवसर मिल सके और एक पारदर्शी व्यवस्था राज्य और देश को दी जा सके उस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार काम कर रही है। लोक कल्याण कार्यक्रमों को प्राथमिकता पर रखा गया है। ताकि, हमारे देश का जनमानस सुख और समृद्धशाली जीवन व्यतीत कर सके।

सूर्य प्रताप शाही- केंद्र-राज्य कदम मिलाकर काम कर रही

सूर्य प्रताप शाही ने कहा, 'हमारे देश ने 75 सालों में तेज गति से आगे बढ़ा। दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रास्ते पर अग्रसर है। अभी हम चौथी अर्थव्यवस्था हैं। देश ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश भी केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ रहा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार सभी विकास योजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। यूपी के आमजन सुखी रहें, इसके प्रयास जारी हैं। लोगों को सुरक्षित जीवन दिया जा सके, समृद्धशाली समाज का निर्माण हो, उस दिशा में सरकार काम कर रही है।' वहीं, आज जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय तथा स्कूलों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। भाजपा कार्यालय पर सांसद लल्लू सिंह ने ध्वजारोहण किया।

प्रेस क्लब पर ध्वजारोहण

प्रेस क्लब सिविल लाइन में अध्यक्ष सुरेश पाठक, मंत्री नाथ बख्श सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जोखू प्रसाद तिवारी, संपादक सुमन गुप्ता, सूर्य नारायण सिंह, उग्रसेन मिश्रा, प्रदीप पाठक, हरिश्चंद्र सिंह, वेद पाठक, आनंद गौड़, प्रमोद श्रीवास्तव आदि ने मिलकर झंडारोहण किया।

कृषि विवि में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

अयोध्या आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 75 वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह (VC Dr. Bijendra Singh) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एनसीसी के कैडेटों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। साथ ही, मार्च पास किया। कुलपति के द्वारा राष्ट्र के प्रति संकल्प व शपथ लिया, जिसे अन्य वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं द्वारा दोहराया।

'संविधान बिना देश चलाना मुश्किल'

कुलपति ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रीय नेताओं की दूरदर्शी दृष्टि को याद करते हुए कहा कि, 'इन्हीं लोगों ने देश को पिछले 74 वर्षों में प्रगति के गौरवशाली पथ पर चलने में सक्षम बनाया। संविधान के बिना देश को चलाना मुश्किल कार्य है। गणतंत्र लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। इस मौके पर कुलपति ने वर्षभर की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए भविष्य की योजनाओं एवं रणनीति से भी अवगत कराया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।' देशभक्ति गानों पर नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी, वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story