×

Ayodhya News: राम की नगरी में शान से लहराया तिरंगा, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया आजादी का महत्व

Ayodhya News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राम की नगरी अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, अवध विश्वविद्यालय, साकेत डिग्री कॉलेज गली-मोहल्लों तक ध्वजारोहण हुआ।

NathBux Singh
Published on: 15 Aug 2023 12:54 PM GMT
Ayodhya News: राम की नगरी में शान से लहराया तिरंगा, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया आजादी का महत्व
X
Ayodhya Independence Day Celebration

Ayodhya News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राम की नगरी अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, अवध विश्वविद्यालय, साकेत डिग्री कॉलेज गली-मोहल्लों तक ध्वजारोहण हुआ। कई जगहों पर देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जीआइसी (GIC Ayodhya) में हुआ भव्य आयोजन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज नए भारत का पूरी दुनिया में लोहा माना जा रहा है। हिंदुस्तान के विकास और विकसित होते लोगों के जीवनस्तर को दुनिया देख रही है। आज अयोध्या में जनसंचय हो रहा है, जल संचय किया जा रहा है। अमृत सरोवर, तालाब बन रही, खेतों पर मेड़ बन रही, उनपर पौधरोपण हो रहा। मिट्टी का परीक्षण हो रहा है, हर तरह से आजादी के अमृत महोत्सव को साकार किया जा रहा है।

आंबेडकर के सपनों को साकार कर रहे मोदी

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर के सपने को पीएम मोदी साकार कर रहे हैं। पंचतीर्थ घोषित किया गया है। झुग्गी झोपड़ी का इंसान, आदिवासी, वन टांगिया, मुसहर थारू जैसी जातियों को आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक सम्मान मोदी और योगी की सरकार में मिल रहा है। आज कश्मीर के अंदर मुस्लिम बेटियां डॉक्टर बन रही हैं, पायलट बन रही हैं, एसपी बन रही हैं, डीएम बन रही हैं। पहले वही लोग सेना पर पत्थर फेंकते थे। स्वामी विवेकानंद का जो सपना था, मेरी मां उच्च स्थान पर बैठे और पूरी दुनिया को दिशा दे, आज वह समय आ गया है। लंदन की धरती पर भी भारत माता की जय और वंदे मातरम बोला जा रहा है। विक्टोरिया महल में भी भारत माता की जय वंदे मातरम बोला जाता है। रूस और यूक्रेन युद्ध बंद करता है और हजारों बच्चे सुरक्षित हिंदुस्तान में आते हैं।

NathBux Singh

NathBux Singh

Next Story