Ayodhya Rape Case: पीड़िता की मां से मिले सीएम योगी, बोले-आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Ayodhya Rape Case: मोईद खान का नाम 12 साल की लड़की से रेप केस में आया है। खुद सीएम योगी ने इस बात को विधानसभा में उठाया था।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 2 Aug 2024 1:23 PM GMT (Updated on: 2 Aug 2024 3:27 PM GMT)
Ayodhya Mother of minor rape victim girl met Chief Minister Yogi Adityanath in Lucknow
X

पीड़िता की मां से मिले सीएम योगी, बोले-आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: Photo- Social Media

Ayodhya Rape Case: अयोध्या रेप पीड़िता नाबालिग लड़की की मां ने शुक्रवार (2 अगस्त) को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने सपा नेता मोईद खान समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। मोईद खान का नाम 12 साल की लड़की से रेप केस में आया है। खुद सीएम योगी ने इस बात को यूपी विधानसभा में उठाया था।

दरअसल, गुरुवार को विधानसभा में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दुष्कर्म करने वाला सपा सांसद (अवधेश प्रसाद) का करीबी है, लेकिन पार्टी ने अब तक उस पर कोई कार्रवाई की नहीं की। क्या ये बात हल्के में टाल देने वाली है।

अयोध्या के भदरसा में हुए रेप कांड में हुई बड़ी कार्रवाई

अयोध्या की घटना के तूल पकड़ने के बाद इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता दोनो को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, तुरंत कार्रवाई न करने और मुकदमा दर्ज करने में देरी करने के कारण ये कार्रवाई हुई।

विधानसभा में गूंजा अयोध्या में रेप का मामला

सीएम योगी ने इस मामले पर समाजवादी पार्टी और अयोध्या से मौजूदा सपा सांसद अवधेश प्रसाद को जमकर घेरा। सीएम ने कहा कि बलात्कार का आरोपी समाजवादी पार्टी का है। उसने पिछड़ी जाति की एक बच्ची के साथ कुकृत्य किया है। लेकिन इस पूरे मामले पर अब तक सपा ने कोई एक्शन नहीं लिया। जबकि आरोपी सपा सांसद का करीबी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इस कृत्य में समाजवादी पार्टी का नेता मोईन खान शामिल पाया गया, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है। उन्हीं के साथ उठता है, खाता है। उनकी ही टीम का सदस्य है। लेकिन सपा ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। सीएम ने कहा, लेकिन हमारी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

जानिए क्या है पूरी घटना

मासूम से रेप की ये घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके घिनौनी हरकत करते रहे। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई। पीड़िता के परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। लेकिन आरोप है कि शुरू में इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। बाद में जब विहिप, बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, एनसीपीसीआर ने इस घटना पर पुलिस को नोटिस भी दिया है।



अभय सिंह ने की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का आश्वासन-

वहीं भाजपा विधायक अभय सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या में महिला अस्पताल पहुंचकर गैंगरेप पीड़िता नाबालिग बच्ची से मुलाकात की। उन्होंने बच्ची के हालत के बारे में जाना व बच्ची को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story