×

Ayodhya News: शादी से मना करने पर महिला सिपाही से सहकर्मी ने बीच सड़क की बदसलूकी, वीडियो वायरल

Ayodhya News: आरोपी सिपाही सड़क पर महिला सिपाही का हाथ पकड़ कर उसके साथ अभद्रता-छेड़छाड़ करता है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सिपाही पर कार्रवाई की है।

Network
Newstrack Network
Published on: 27 Jun 2024 7:23 AM GMT
X

महिला से छेड़छाड़ करता सिपाही। (Pic: Social Media)

Ayodhya News: यूपी के अयोध्या में तैनात एक सिपाही ने बीच सड़क बाइक रोककर साथी महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ करने का वीडियो पास लेग सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही पैदल जा रही महिला का हाथ पकड़ कर रोक लेता है। सड़क पर महिला का हाथ पकड़ कर उसके साथ अभद्रता-छेड़छाड़ कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सिपाही पर कार्रवाई की है।

सड़क पर किया महिला सिपाही से छेड़छाड़

मामला नगर कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित कुमार यादव का है। अंकित कुमार साथी महिला सिपाही पर शादी का दबाव बना रहा था। वायरल वीडियो में सिपाही को महिली सिपाही से छेड़छाड़ करते देखा जा सकता है। महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि अंकित उसे डर-धमका कर शादी करने का दबाव बनाता है। इस मामले में महिला सिपाही ने दो दिन पहले मुकदमा भी दर्ज कराया है। महिला सिपाही की तहरीर के मुताबिक दोनों की सरकारी काम के चलते मुलाकात होती रहती थी। कई मुलाकात के बाद अंकित उसपर शादी का दबाव बनाने लगा। मना करने पर फोन करके डराता-धमकाता।

शादी के लिए बनाया दबाव

23 मई को ड्यूटी जाते समय अंकित अपनी मोटर साइकिल पर डरा-धमका कर बैठा लिया। इस दौरान वह फिर से शादी का दबाव बनाने लगा और मना करने पर साकेत महाविद्यालय परिसर के पास उसने महिला का फोन तोड़ दिया। साथ ही उसके साथ अभद्रता और मारपीट भी की। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। अंकित उसी दिन आजरजेबी परिसर में ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर भी धमकाया। और फिर अपने साथ ले गया। इस बार उदया स्कूल और गुप्तार घाट के पास दोनों के बीच विवाद और मारपीट हुई। इससे परेशान होकर महिला सिपाही छुट्टी पर चली गई।

महिला कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मगर छुट्टी से वापस आने पर अंकित ने एक बार फिर वही हरकतें शुरु कर दीं। 18 जून को अंकित ने महिला सिपाही से गाली गलौज की। तीन दिन बाद यानी 21 जून को शादी के लिए दबाव बनाते हुए छेड़खानी की। इसी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि उस दिन सड़क पर भीड़ इकट्ठा होने से महिला सिपाही मौके से सुरक्षित बचकर निकल गई। मामले में सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story