TRENDING TAGS :
जो चुनाव टालेंगे वह हारेंगे, अयोध्या पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान
Akhilesh Yadav: अयोध्या पहुंच कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
Akhilesh Yadav (social media)
Akhilesh Yadav: अयोध्या के मिल्कीपुर में अखिलेश यादव पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा भाजपा को जानकारी मिल गई थी कि मिल्कीपुर के उपचुनाव में नहीं जीत पाएंगे। बीजेपी ने 13 नवंबर का उप चुनाव टाल दिया है। उन्होने कहा त्यौहार में छुट्टियां पर आये लोगों ने मन बना लिया था। 13 नवंबर को भाजपा के विपक्ष में वोट डालने के लिए मन बनाया था। बीजेपी को इस बात की पहले ही भनक लग गई थी। इसलिए बीजेपी ने 13 तारीख से चुनाव टाल कर 20 नवंबर कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा जो चुनाव टालेंगे वह हारेंगे।
अखिलेश का बड़ा आरोप
अखिलेश यादव ने किसानों का मुदा उठाते हुए कहा किसान के धान तैयार है। सरकार पैदावार की कीमत नहीं दे पा रही है। डीएपी समेत अन्य खाद उपलब्ध नहीं है। नौकरी और रोजगार को लेकर युवाओं को बैठना पड़ रहा है। पढ़े लिखे बेरोजगार युवक बैठ रहे हैं। सरकार को अंततः पीछे हटना पड़ा। वन नेशन वन इलेक्शन का नारा देने वाले नहीं करा पा रहे हैं परीक्षा। यह वही लोग हैं जो परीक्षा टालते हैं। क्वेश्चन पेपर,आरक्षण में टालमटोल करते हैं। इस बार इनको हारने के लिए नौजवान और किसान मन बना चूका है।
झाँसी हादसे पर जताया दुःख
अखिलेश यादव ने झांसी में बच्चों के निधन पर दुख जताया। कहा आज के समय में इस तरह की हो रही घटनाएं दुखद हैं। सरकार को तभी सावधान हो जाना चाहिये था जब गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत हुई थी। अधिकारियों के निरीक्षण या औचक निरीक्षण में मिलता है अस्पताल का इंतजाम सही, मंत्री और अधिकारी हटने के बाद अस्पताल वैसे के वैसे हो जाते हैं। सवाल उठाए क्या सरकार ने दिया था पर्याप्त बजट? किया था सेफ्टी का इंतजाम? अखिलेश यादव ने कहा बजट न मिलने के कारण हुई इतनी बड़ी घटना।