×

Ayodhya : किर्गिस्तान में फंसे अयोध्या समेत देशभर के कामगार, वीडियो के जरिए मोदी सरकार से मांगी मदद

Ayodhya News: मजदूरों ने आपबीती में बताया कि, जब भी दिल करता है हम लोगों को रात में काम पर लगा देते हैं। मना करने पर मारपीट करते हैं। हमारा वीजा भी नहीं लग रहा। हम लोगों को एक रूम में कैद कर दिया गया है। बंद रहने को मजबूर हैं।

aman
By aman
Published on: 24 Nov 2023 12:53 PM GMT
Ayodhya News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Ayodhya News: किर्गिस्तान Indian in Kyrgyzstan) में फंसे भारतीयों ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। फंसे मजदूर ने भारत सरकार से मदद के लिए हरह बढ़ाने की अपील की है। दरअसल, मुंबई की एक एजेंसी पर मजदूरों को गलत वीजा देकर किर्गिस्तान में फंसाने का आरोप लगाया है। रूस भेजने के नाम पर एजेंसी ने भारत के मजदूरों को किर्गिस्तान पहुंचाया था।

इन मजदूरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में भारत के कई राज्यों के मजदूरों ने अपनी व्यथा सुनाई है। इन्हीं मजदूरों में अयोध्या जिले के बीकापुर क्षेत्र का भी शख्स है। किर्गिस्तान में अयोध्या के मजदूर भी हैं।

न समय पर खाना, न पानी मिल रहा

वीडियो में मजदूर बता रहे हैं कि किसी को एक महीने तो किसी को दो महीने तो किसी को 3 महीने बोलकर फंसाया गया है। उन्हें ना समय पर खाना मिल रहा है और ना पीने को पानी। मजदूरों ने सामूहिक वीडियो बनाकर शेयर किया है। वीडियो के माध्यम से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

पैसे की डिमांड पर खाना बंद कर देते हैं

मजदूर आगे बताते हैं कि, ना तो किसी को वेतन समय पर मिल रहा है और न किसी को खाना आदि ही दिया जा रहा है। जब कभी वो सैलरी की डिमांड करते हैं तो उनका खाना बंद कर दिया जाता है। 3 दिन से हम लोग खाना नहीं खाए हैं। कृपा कर हम लोगों को यहां से निकाला जाए।

हमारा वीजा भी नहीं लग रहा

मजदूरों ने आपबीती में बताया कि, जब भी दिल करता है हम लोगों को रात में काम पर लगा देते हैं। मना करने पर मारपीट करते हैं। हमारा वीजा भी नहीं लग रहा। हम लोगों को एक रूम में कैद कर दिया गया है। बंद रहने को मजबूर हैं। हम लोग जब काम करने नहीं जाते हैं तो गेट बंद कर दिया है। खाना-पीना और बाथरूम भी बंद कर देता है।

रूस बोलकर हमें किर्गिस्तान में फंसा दिया

वीडियो में बताया कि, किसी-किसी से दो लाख रुपए तो किसी से एक लाख रुपए एजेंट ने लिया है। रूस बोलकर हम लोगों को किर्गिस्तान में फंसा दिया है। यहां से जाने के लिए बोलने पर दो लाख रुपए की मांग की जाती है। अगर, किसी के माता-पिता या परिजनों की मौत हो जाती है तो भी उसे जाने नहीं दिया जाता। ना ही किसी को पैसा दिया जाता है। उन्होंने बताया, ओम प्लाजा ऑफिस मुंबई से हम लोग आए हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story