×

Azadi ka Amrit Mahotsav in Amethi: आजादी के अमृत महोत्सव पर पहली बार सरोवरों पर फहराया जाएगा अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

Azadi ka Amrit Mahotsav in Amethi: अमेठी में आजादी की पचहत्तरवीं वर्ष गांठ को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। देश की आजादी में पहली बार ऐसा मौका होगा, जब ग्रामीण इलाकों में निर्मित तालाबों पर ध्वज रोहण होगा।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 11 Aug 2022 7:09 AM GMT
Amethi News
X

आजादी का अमृत महोत्सव से पहले सजाया गया सरोवर (फोटों न्यूज नेटवर्क)

Click the Play button to listen to article

Azadi ka Amrit Mahotsav in Amethi: अमेठी में आजादी की पचहत्तरवीं वर्ष गांठ को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। देश की आजादी में पहली बार ऐसा मौका होगा, जब ग्रामीण इलाकों में निर्मित तालाबों पर ध्वज रोहण होगा। जिले के एक सौ छियालिस तालाबों पर ध्वज रोहण करने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासन लगा हुआ है। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जायेगा।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जहां सरकारी संस्थानों के साथ साथ घरों वा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा।वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत बने तालाबों पर तिरंगा फहरा कर आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाया जायेगा। जिसके तहत जनपद में 146 अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। जिस पर 15 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने दी यह जानकारी

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ अंकुर लाठर मुख्य विकास अधिकारी अमेठी द्वारा उपायुक्त श्रम एवं रोजगार अमेठी के साथ समस्त खंड विकास अधिकारियों अथवा कार्यक्रम अधिकारियों जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है। गौरतलब हो कि यह पहला मौका होगा जब ग्रामीण इलाके के तालाबों पर भी ध्वज रोहण का कार्यक्रम होगा।प्रशासन की तरफ से तिरंगा फहराए जाने हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे है।

मुख्य विकास अधिकारी अमेठी डा अंकुर लाठर ने बताया कि प्रत्येक विकास खंडों में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु 11 नोडल अधिकारी नामित किए गए है।नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम संपन्न होने के पूर्व निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार अमृत सरोवर का कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया जाय।उन्होंने कहा की 15 अगस्त को सभी अमृत सरोवरों पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कराया जाएगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story