×

Ayodhya: आजादी के अमृत महोत्सव पर कार सेवकपुरम् से श्रीराम वेद विद्यालय के वेदपाठियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Ayodhya News: यात्रा से पूर्व विहिप केन्द्रीय प्रबंध समिति सदस्य वरिष्ठ नेता संघ प्रचारक पुरूषोत्तम नारायण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा भारतीय मान सम्मान और राष्ट्र की पहचान है तिरंगा क्रांति शांति समन्वय का प्रतीक है।

NathBux Singh
Published on: 13 Aug 2022 8:45 AM GMT
Ayodhya News
X

श्रीराम वेद विद्यालय के वेदपाठीयों ने निकाली तिरंगा यात्रा (फोटों न्यूज नेटवर्क)

Ayodhya News: यात्रा से पूर्व विहिप केन्द्रीय प्रबंध समिति सदस्य वरिष्ठ नेता संघ प्रचारक पुरूषोत्तम नारायण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा भारतीय मान सम्मान और राष्ट्र की पहचान है तिरंगा क्रांति शांति समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने कहा देश का ध्वज उसके स्वशासन को प्रदर्शित करता है।कई वर्षो तक राजतन्त्र एवं उसके बाद आक्रमणकारियों तथा ब्रिटिशों द्वारा गुलाम रहने के बाद जब भारत ने स्वतंत्रता की ओर कदम बढ़ाया तो पूरे देश मे इस एक तिरंगे ने एकता की लहर पैदा कर दिया।

जिसने लोगों में समन्वय को बढ़ावा देने का सफल कार्य किया। उन्हों ने कहा कई बदलाव से गुजरने के बाद 22 जुलाई 1947 को भारत के वर्तमान ध्वज को अपनाया गया। तब से यह हमारे देश व इसके नागरिकों के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कयलनयन दास ने कहा आजादी का अमृत महोत्सव से सामाजिक समन्वयक सिद्ध हो रहा है।यह राष्ट्र अपने पुरातन गौरव की ओर वापस हो रहा है। विभाजककारी शक्तियों का समापन हो रहा है। यह हम सभी के लिये यानि राष्ट्र के लिये सुखद क्षण है।

इस दौरान यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होकर कारसेवकपुरम् में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ संघप्रचारक गोपाल जी, वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य इंद्र देव मित्र आचार्य नारद भट्टाराई अचार दुर्गा प्रसाद गौतम, सर्वेश रामायणी राजेंद्र वर्मा पवन तिवारी राजा वर्मा, दीपक शास्त्री, विनय शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story