×

Azadi Ka Amrit Mahotsav in Jhansi: झांसी में पुलिस अधिकारियों से लेकर छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिखा जोश और जज्बा

Azadi Ka Amrit Mahotsav in Jhansi: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। झांसी में भी कई कार्यक्रम आयोजित हुए। वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर छात्रों ने तिरंगा यात्रा की।

B.K Kushwaha
Published on: 13 Aug 2022 2:47 PM GMT
azadi ka amrit mahotsav jhansi police officers and students in tiranga yatra
X

झांसी जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी 

Azadi Ka Amrit Mahotsav in Jhansi: देश आजादी का 75वां वर्ष धूमधाम से मना रहा है। 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के अंतर्गत देशभर में 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झांसी जिले में शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित हुए।

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई। इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना के नेतृत्व में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तिरंगे के साथ मार्च किया।

इस दौरान, पुलिस अधीक्षक राजकीय रेलवे पुलिस मो. इमरान, आरपीएफ कमांडेंट, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट एवं अन्य मजिस्ट्रेट तथा सभी क्षेत्राधिकारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में अग्निशमन अधिकारी के.के ओझा, समस्त शाखा प्रभारी सहित लगभग 380 पुलिस बल तथा जनप्रतिनिधिगण, व्यापारी बंधु और आमजन शामिल हुए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने महारानी वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम से प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन पर स्थापित लक्ष्मीबाई की मूर्ति को नमन कर तिरंगा मार्च प्रारम्भ किया। यह तिरंगा मार्च रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा होते हुए चेलाराम, टंडन रोड, रामा बुक डिपो चौराहा, आर्य कन्या चौराहा, सुभाष मार्केट, रस बहार तिराहे होते हुए वापस रेलवे स्टेशन रोड पर समाप्त हुआ ।


BSF पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली 'हर घर तिरंगा रैली'

सीमा सुरक्षा बल अकादमी (Border Security Force Academy), टेकनपुर स्थित बीएसएफ पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कई भागों में निकली। जिनमें मुख्यतः टेकनपुर गांव, बैरागढ़ गांव एवं अकादमी परिसर शामिल रहे। इस रैली में ग्रामीणों एवं सीमा सुरक्षा बल कर्मियों की भागीदारी रही। हर-घर तिरंगा रैली की भव्यता बेहद आकर्षक रही तथा बच्चों के साथ-साथ जे.एस ओबेरॉय, वी.एस.एम., महानिरीक्षक/संयुक्त निदेशक, सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर सहित अनेकों अधिकारियों एवं जवानों ने भी इस रैली में भाग लिया। साथ ही, बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

तिरंगा यात्रा निकाली गयी

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की NCC इकाइयों द्वारा 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के अन्तर्गत हर घर तिरंगा के बोध वाक्य को साकार करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर , प्रोफेसर एसपी सिंह , प्रो डीके भट्ट, प्रोफेसर विनीत कुमार, डॉ धीरेंद्र सिंह यादव, डॉ रमेश कुमार ने सहयोग प्रदान किया। डॉ रश्मि सिंह द्वारा कैडेट्स को तिरंगा यात्रा के आयोजन में मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रोफेसर सुनील काबिया ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में 32 बटालियन से सूबेदार मनोज, 56 बटालियन से आर्मी स्टाफ, विश्व विद्यालय स्टाफ कमलेश यादव, हेमंत चंद्र, सभी एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।


केंद्रीय कृषि विवि के छात्रों ने भी निकाली तिरंगा यात्रा

इसी प्रकार रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान झंडा वितरण किया गया। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिकारी डॉ योगेश्वर सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ गौरव शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभात तिवारी, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. सोनिया देवी, डॉ. शुभा त्रिवेदी, डॉ. प्रमोद सोनी, डॉ. पंकज लवानिया आदि उपस्थित रहे।


टाई-बेल्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिले

'आजादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत 'हर घर तिरंगा' का आयोजन शनिवार को प्राथमिक विद्यालय ढिकौली, ब्लॉक बबीना में किया गया। ीा आयोजन में मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर दिनेश तोमर थे। इस दौरान गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बच्चों एवं ग्राम वासियों का उत्साह देखते ही बना। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में ध्वजारोहण किया तथा बच्चों को टाई एवं बेल्ट वितरित किए, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। राजकीय आईटीआई, तालबेहट के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने बच्चों का उत्साह-वर्धन किया। प्रधानाध्यापक डॉ. अचल सिंह ने रमेश चंद्र वर्मा को तिरंगा पट्टिका से सम्मानित किया। इस मौके पर कीर्ति अग्रवाल, अंजना, रामू परिहार एवं किरन यादव आदि उपस्थित रहीं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story