×

Lucknow: 'आजादी के अमृत महोत्सव' को छप्पन भोग मना रहा अनोखे अंदाज में, यहां मिलेंगी तिरंगा मिठाइयां

Lucknow: मन में मिठास घोलने और राष्ट्रीय पर्व को स्वादिष्ट मिठाइयों के साथ मनाने के लिए लखनऊ स्थित छप्पन भोग बेहतर चुनाव हो सकता है। यहां नए तिरंगे मिठाइयों की विशेष श्रृंखला पेश की गई है।

aman
Written By aman
Published on: 13 Aug 2022 2:04 PM GMT
azadi ka amrit mahotsav special tricolor sweets at chhappan bhog lucknow
X

लखनऊ स्थित छप्पन भोग में तिरंगे मिठाइयों की विशेष श्रृंखला

Azadi Ka Amrit Mahotsav by Chappan Bhog: देश आजादी के 75वें वर्ष को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मना रहा है। मौके पर देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की गई है। आजादी के इस पल में और मिठास घोलने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मिठाई दुकान ने अद्भुत पहल की है। इस दुकान में आपको कई तरह की तिरंगा मिठाइयां देखने को मिल जाएगी। है न लाजवाब।

स्वतंत्रता दिवस पर मुंह मीठा करना हो तो आप लखनऊ के छप्पन भोग मिठाई की दुकान का रुख करें। दरअसल, छप्पन भोग मिठाई की दुकान ने आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए विशेष पहल की है। छप्पन भोग ने अपने शो रूम को तिरंगे झंडे से सजाया है। छप्पन भोग हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है।

नए तिरंगे मिठाइयों की विशेष श्रृंखला

मन में मिठास घोलने और राष्ट्रीय पर्व को स्वादिष्ट मिठाइयों के साथ मनाने के लिए राजधानी लखनऊ स्थित छप्पन भोग एक बेहतर चुनाव साबित हो सकता है। यहां शो रूम में मिनी छेना, ड्राई फ्रूट लड्डू, मिनी तिरंगा घेवर, काजू, पिस्ता, बादाम तिरंगी बर्फी, तिरंगी बास्केट चाट, सोने की चिड़िया, तिरंगा पेठा इत्यादि को खूबसूरती से सजाया गया है। इस नए तिरंगे मिठाइयों को देश-विदेश में बहुत सराहा जा रहा है।


तिरंगा घेवर कर रहा आकर्षित

अगर, आप भी अपनों के साथ 'आजादी के अमृत महोत्सव' को सेलिब्रेट करने के लिए बेहतर व्यंजन और जगह की तलाश में हैं तो एक बार छप्पन भोग का रुख जरूर करें। क्योंकि, यहां आपको तिरंगे की इतने तरह की मिठाइयां दिख जाएंगी कि आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। खासकर, बारिश के मौसम में लोगों को तिरंगा घेवर खास तौर पर आकर्षित कर रहा है। आप चाहें तो इन मिठाइयों को online माध्यम से भी मंगाया जा सकता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story