×

Lucknow News:प्रभु श्रीराम के गीतों से होगा आगाज़, 75 जनपदों की 75 महिलाओं का होगा सम्मान

Lucknow News: ऐसा पहली बार होगा जबकि एक मंच पर शक्तिस्वरूपा इन सभी महिलाओं को एक साथ किसी संस्था द्वारा प्रदेश सरकार के साथ मिलकर सम्मानित किया जाएगा।

Jyotsna Singh
Published on: 27 Sep 2022 7:02 AM GMT
Shri Ram Songs of Lord  will start and 75 women of 75 districts will honored
X

Shri Ram Songs of Lord will start and 75 women of 75 districts will honored (Social Media)

Lucknow News: ऐसा पहली बार हो रहा है जब आजादी के 75 वें वर्ष में 75 जनपदो की सभी 75 महिलाओं की सामूहिक प्रस्तुति श्री राम के गीतों पर साथ-साथ उनका सम्मान किया जाएगा। वाइब्रेंट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे अपने आप में बेहद अनोखा कार्यक्रम प्रभु श्रीराम के मधुर गीतों पर आधारित लोक गायन का मेगा कंसर्ट आयोजित किया जा रहा है। जो 28 सितम्बर 2022 समय 3:00 बजे से संत गाडगे आडिटोरियम संगीत नाटक अकादमी लखनऊ में संपन्न होगा।

सोसाइटी की निदेशक वन्दना मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन अवसर पर आजादी के 75 वें वर्ष में 75 जनपदो की सभी 75 महिलाओं की सामूहिक प्रस्तुति के साथ साथ उनका सम्मान किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जबकि एक मंच पर शक्तिस्वरूपा इन सभी महिलाओं को एक साथ किसी संस्था द्वारा प्रदेश सरकार के साथ मिलकर सम्मानित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है जिसमें लखनऊ शहर एवं प्रदेश के अनेक गणमान्य लोगों का सहयोग एवं स्नेह प्राप्त हो रहा है। नवरात्र के पावन अवसर पर कला जगत एवम प्रदेश की दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति के बीच संपन्न हो रहे इस कार्यक्रम की लोग बेसब्री से प्रतीक्षा में हैं। जब प्रभु श्रीराम का अवतरण 75 महिलाओं द्वारा लोकगीतों को गाकर होगा।

इस कार्यक्रम में जयवीर सिंह,संंस्कृकती मंत्री, संयुक्ता भाटिया, नम्रता पाठक , प्रतिभा शुक्ला राज्य मंत्री महिला बाल विकास, पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह साथ कई सारी प्रशासनिक पद की कई सारी हस्तियां मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही गणमान्य लोग उपस्थित होकर मान बढ़ाएंगे और नारी शक्ति को समर्पित इस भव्य कार्यक्रम में सभी देवीस्वरूपा कलाकारों को सम्मानित भी करेंगे। इस अवसर पर गीतों में राम विषयक एक पुस्तक का विमोचन भी होगा जिसमें प्रभु श्रीराम से संबंधित 75गीत संकलित कर प्रकाशित किये जा रहे हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story