×

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने किया आजम का विरोध, 250 करोड़ की योजनाएं भेंट

अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले आजम खान ने कहा कि मुझे एक दिन का पीएम बना दो, भारत के हर मसअले का समाधान हो जाएगा। आजम खान ने बीजेपी और आरएसएस पर गाय और गंगा के नाम पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

zafar
Published on: 6 Sep 2016 1:52 PM GMT
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने किया आजम का विरोध, 250 करोड़ की योजनाएं भेंट
X

मुरादाबाद: प्रदेश के काबीना मंत्री आजम खान के मुरादाबाद पहुंचने पर शिव सेना उनका विरोध किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने भी काबीना मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। यहां आजम खान ने कहा कि अगर उन्हें एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बना दिया जाए, तो वे देश के सारी समस्याएं हल कर देंगे।

azam khan-protest

आजम का विरोध

-मुरादाबाद पहुंचे काबीना मंत्री आजम खान का एक बार फिर विरोध हुआ।

-शिव सेना ने हर बार की तरफ उनके आगमन का विरोध किया, तो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने हाय हाय के नारे लगाए।

-विरोध प्रदर्शन कर रही कार्यकर्त्रियों को रोकने के दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई।

azam khan-protest

-अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले आजम खान ने कहा कि मुझे एक दिन का पीएम बना दो, भारत के हर मसअले का समाधान हो जाएगा।

-आजम खान ने बीजेपी और आरएसएस पर गाय और गंगा के नाम पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

-बसपा छोड़ कर गए स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए उन्होंने कहा कि अब वह बीजेपी के मोर बन गए हैं।

-आजम खान यहां पुलिस लाइन में सरकार की तरफ से गरीबों को 533 ई रिक्शा वितरित करने आए थे। उन्होंने यहां 250 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

zafar

zafar

Next Story