×

आजम खान के विवादित बोल- सोनिया गांधी और प्रियंका को लेकर दिया ये बयान

Newstrack
Published on: 1 Aug 2016 3:08 PM GMT
आजम खान के विवादित बोल- सोनिया गांधी और प्रियंका को लेकर दिया ये बयान
X

रामपुर: कैबिनेट मंत्री आजम खान ने अखिलेश यादव पर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने नाम लिए बिना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी की है।

क्या कहा आजम खान ने?

हमारे यहां लड़का अच्छा है, उनके यहां लड़की अच्छी है। अब अच्छा लड़का या अच्छी लड़की होने से काम थोड़ी चलेगा। अच्छे काम से चलेगा। अब उनकी लड़की अच्छी तो है लेकिन काम अच्छे नहीं करती...तो क्या करें? और एक औरत भी है वहां वो भी काम अच्छे नहीं करती। औरत और लड़की तो वहां ज्यादा है। यहां तो लड़के ही हैं।

यह भी पढ़ें...रामपुर : धर्म की वजह से प्रेमिका ने छोड़ा तो किया गैंगरेप, वीडियो से ऐसे खुला राज

सुनिए आजम खान की बात

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

पिछले दिन राहुल गांधी ने लखनऊ में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा था कि अखिलेश यादव अच्छा लड़का है, लेकिन काम नहीं करता है।

उपद्रवियों की सूची में नाम आने पर क्या बोले आजम?

आजम खान ने बार फिर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि वो बड़े आदमी हैं। बड़े आदमी के साथ हमारा नाम रखने के लिए शुक्रिया। उनकी सरकार में उनका कोई क्या कर लेगा। मैं तो गरीब हूं मेरा गला हाजिर है। बता दें, पिछले दिनों शामली पुलिस ने चुनाव आयोग के कहने पर संभावित बवालियों की एक लिस्ट बनाई थी, जिसमें अमित शाह और आजम खान का भी नाम शामिल है।

बुलंदशहर गैंगरेप

बुलंदशहर की घटना पर अधिकारियों पर गाज गिरने के सवाल पर आजम ने कहा है-पुलिस और प्रशासन का इकबाल ऐसा होना चाहिए कि अपराधियों में डर और जनता में निडरता होनी चाहिए।

पिछले 48 घंटों में प्रदेश में तीन स्थानों पर गैंगरेप की घटनाओं के सामने आने के सवाल पर आजम खान ने कहा- सरकार को विपक्षी पार्टियों की विचारधारा का संज्ञान लेना चाहिए, जो सत्ता में आने के लिए ऐसे कुकर्म तो नहीं कर रहे। राजनीति में गिरावट आने की वजह है कि कुछ भी हो सकता है। चुनाव करीब होने के चलते सपा को बदनाम करने के लिए इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं हो सकता। विकास के मामले में यूपी पूरे भारत के कई सूबों से बहुत आगे हैं यहां तक कि गुजरात भी काफी पीछे है।

Newstrack

Newstrack

Next Story