×

VIDEO में देखिए, कैसे आजम के स्कूल के लिए पुलिस ने 47 घरों पर चलवाया बुलडोजर

By
Published on: 15 Oct 2016 8:32 AM GMT
VIDEO में देखिए, कैसे आजम के स्कूल के लिए पुलिस ने 47 घरों पर चलवाया बुलडोजर
X

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सरकार में दो नंबर की हैसियत रखने वाले आजम खान की हनक ऐसे ही नहीं है। उनके प्रस्तावित स्कूल के लिए पुलिस ने 47 घरों पर बुल्‍डोजर चला दिया है। घरों में मौजूद लोगों को कहीेंं अज्ञात जगह पर ले जाया गया है। इन घरों में लोग करीब पचास साल से रह रहे थे।

क्‍या है पूरा मामला

-शहर के मोहल्ला यतीमखाने में आजम खान के प्रस्तावित स्कूल को बनवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने मोहल्ले को छावनी में तब्दील कर दिया।

-पुलिस ने लोगों को उनके घरों में कैद कर करीब 47 घरों को गिरा दिया।

-सैंकड़ो की तादाद में पुलिस को देखकर लोग सहम गए।

-चर्चा है कि पुलिस ने पीड़ितों को कहीं अज्ञात स्थान पर ले जाकर नजर बंद कर दिया है।

पुलिस ने छीने मीडिया के कैमरे

-घरों को जमींदोज करने के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मीडिया से अभद्रता की और उनके कैमरे जब्त कर लिए।

-इस मामले में पुलिस या प्रशासन के आला अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

-यतीम खाने की जमीन पर आजम खान द्वारा स्कूल का भव्य स्तर पर निर्माण किया जा रहा है।

-इसके चलते यतीम खाने की आधी जमीन तो पहले बलपूर्वक खाली करा लिया गया।

-शनिवार की सुबह पांच बजे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आए और कई जेसीबी और बुल्डोजर की मदद से लोगों के घरों को जमीदोंज कर दिया।

-कार्रवाई के दौरान सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफीर अहमद फारुखी और शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम अहमद रिजवी भी मौजूद थे।

-यतीमखाने के पीड़ितों के पास वक्फ में किराएदारी के पुख्ता प्रमाण हैं और वो वक्त पर किराया जमा करते आए हैं।

-लोग डरे सहमे हैं और इस प्रकरण के बारे में बात करने को भी राजी नहीं हैं।

Next Story