×

Azamgarh By Election: मंगलवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, आजमगढ़ में लगा भोजपुरी स्टारों का तड़का

Azamgarh By Election: सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई आजमगढ़ सीट पर हो रहे चुनाव में प्रचार का मंगलवार को आखिरी दिन है। जिसे देखते हुए चुनाव प्रचार और तेज हो गया है

Shreedhar Agnihotri
Published on: 20 Jun 2022 10:28 AM GMT
Azamgarh By Election
X

Azamgarh By Election। (Social Media)

Azamgarh By Election: पूर्व मुख्यमंत्री एंव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई आजमगढ़ सीट (Azamgarh seat) पर हो रहे चुनाव में प्रचार का मंगलवार को आखिरी दिन है। जिसे देखते हुए चुनाव प्रचार और तेज हो गया है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी दिनेश यादव उर्फ निरहुआ (BJP candidate Dinesh Yadav alias Nirahua) के समर्थन में कई भोजपुरी फिल्म स्टारों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। जिसमें प्रमुख रूप से अभिनेत्री आम्रपाली दूबे (actress amrapali dubey) जो नामांकन से ही जिले में डटी है। उनके साथ अभिनेत्री नगमा गिरी, अभिनेता प्रवेश लाल, मनोज सिंह टाइगर आदि भी अलग-अलग क्षेत्रों में निरहुआ के लिए प्रचार प्रसार कर रहे है।

आजमगढ़ सीट पर इन नेताओं ने किया प्रचार

इस सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) को छोड़कर पार्टी की तरफ आजम खां अबू आजमी समेत अधिकतर पार्टी नेताओं ने प्रचार किया है। जबकि रामगोपाल यादव लगातार अपना डेरा जमाए हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की जनसभा के साथ ही मंत्रिमंडल के कई नेता यहां अपना पसीना बहा चुके हैं। आजमगढ़ (Azamgarh seat) समाजवादी पार्टी का गढ़ है और यहां की सभी विधानसभा सीटों पर फिलहाल पार्टी का कब्जा है। 23 जून को होने वाले मतदान को लेकर पिछले 15 दिनों से डोर टू डोर प्रचार के अलावा रैलियां और नुक्कड़ सभाएं लगातार हो रही हैं। भाजपा किसी भी हालत में यह सीट समाजवादी पार्टी से हथियाना चाह रही है।

भाजपा सरकार ने पूरे क्षेत्र में कराए खूब विकास कार्य

पिछले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) में भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ भाजपा (BJP) ने बड़ा दांव खेलते हुए दिनेश यादव उर्फ निरहुआ (BJP candidate Dinesh Yadav alias Nirahua) को मैदान में उतारा था पर वह चुनाव हार गए थें पर इस बार पार्टी ने फिर से उन्हें टिकट देकर अपना भरोसा जताया है। निरहुआ (BJP candidate Dinesh Yadav alias Nirahua) लगातार पांच साल से इसपूरे क्षेत्र में दमखम से जुटे हुए हैं। वहीं, भाजपा सरकार (BJP Government) ने भी इस पूरे क्षेत्र में खूब विकास कार्य कराए हैं। लेकिन इस चुनाव में बसपा (BSP) के गुड्डू जमाली की उपस्थिति सपा और भाजपा के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। दलित और मुस्लिम वोटों का गुड्डू को खूब समर्थन मिल रहा है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ को मिले थे 3 लाख 61 हजार 704 वोट

यदि पिछले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) यानी 2019 की बात करें तो इस चुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ को तीन लाख 61 हजार 704 वोट मिले थें जबकि गुड्डू जमाली को 2 लाख 66 हजार 528 वोट मिले थें। जबकि अखिलेश यादव को 6,21,578 वोट मिले थे। खास बात यह है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में गुड्डू जमाली मुलायम सिंह यादव के लिए मुश्किलें खड़ी कर चुके हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story