×

Azamgarh Crime News: बदमाशों ने डबल मर्डर की घटना को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी

आजमगढ़ में बदमाशों ने नानी और नातिन को उतारा मौत के घाट, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल।

Azamgarh Saurabh Upadhyay
Published on: 13 March 2022 9:42 AM GMT
Azamgarh Crime News
X

क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ जनपद के थाना दीदारगंज के गुवांई गांव में नानी व नातिन की हत्या का मामला प्रकाश प्रकाश में आया है। इलाके में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गए हैं।

जिले के एसपी अनुराग आर्य, पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम व चार थानों की पुलिस को लगा दिया गया है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद गांव में चारों तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवांई गांव में एक घर में लीलावती गुप्ता (50) पत्नी उमाशंकर गुप्ता व नतिनी आंचल गुप्ता (12) रहती थी। सुबह दोनों लोगों का शव देखा गया। जिसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story