×

Azamgarh: सात वर्षीय बालिका के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Azamgarh: जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Shravan Kumar
Published on: 1 April 2024 9:30 AM GMT (Updated on: 1 April 2024 9:35 AM GMT)
azamgarh news
X

आजमगढ़ में सात वर्षीय बालिका के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म (सोशल मीडिया)

Azamgarh News: जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रौनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही 50 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी बेटी को 30 मार्च की शाम टॉफी का लालच देकर गांव के सिवान में ले गया। जहां उसकी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की तबियत बिगड़ गई तो उसे दवा खिला दी। जब वह घर पहुंची तो उसने आप बीती बताई। मामले में पहले तो गांव के लोग सुलह समझौते में जुटे रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पीड़िता की मां ने रविवार की शाम रौनापार थाने पर पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष रौनापार विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि घटना शनिवार की है। रविवार की शाम इसकी सूचना मिली। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव के आसपास इसकी चर्चा खूब हो रही है। लोगों ने दुष्कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। अब देखना है पुलिस दुष्कर्मी के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story