TRENDING TAGS :
Azamgarh News: आजमगढ़ में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को दस हजार रुपये के साथ रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Azamgarh News: उक्त लेखपाल के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लेखपाल खतौनी फीडिंग में की जा रही अनियमितता व धोखाधड़ी किये जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा था।
Azamgarh News ( Photo- Newstrack )
Azamgarh News: 14 दिसम्बर आजमगढ़ जनपद के तहसील निजामाबाद के लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रूपये रिश्वत लेते तहबरपुर थाने के बगल से रंगे हाथ दबोच लिया। जिले के लेखपालों में हड़कंप मच गया है।शिकायतकर्ता सोंढरी गांव निवासी सत्यम राय से पैमाइश तथा रिपोर्ट लगाने के नाम लेखपाल द्वारा घूस की मांग की जा रही थी। पीड़ित द्वारा प्रयास संगठन से संपर्क किया गया। प्रयास संगठन द्वारा भ्रष्टाचार निवारण शाखा पर प्रार्थना पत्र देकर मामले में आरोपी लेखपाल को घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।
बता दें कि उक्त लेखपाल के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लेखपाल खतौनी फीडिंग में की जा रही अनियमितता व धोखाधड़ी किये जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा था। मामला ग्रामसभा हरैया तह० निजामाबाद का है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हल्का के लेखपाल द्वारा गांव की चकबन्दी 8 दिसम्बर 2023 को निरस्त कर राजस्व अभिलेख खतौनी तहसील मुख्यालय निजामाबाद वापस भेज दिया गया।
लेखपाल राम दयाल त्रिपाठी द्वारा खतौनी की फीडिंग कराई गई है। जिसमें गांव के विवादित लोगों से मिलकर चकबन्दी के विवादित आदेशों का अनुपालन खतौनी में कर दिया गया है ग्राम सभा की सार्वजनिक संपत्तियों खलिहान, चारागाह, पोखरी, भीटा, उसर, बंजर, सौरहन आदि पर पैसा लेकर सीधे नाम दर्ज कर दिया गया है। इतना ही नहीं दूसरे गांव के लोगों का भी नाम ग्रामसभा की सार्वजनिक जमीनों पर दर्ज कर दिया गया है। इधर लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम पर सुनियोजित ढंग से गिरफ्तारी करने का आरोप भी लगाया था।